झारखंड में डॉक्टरों के सेवानिवृति की उम्र बढ़ाने पर विचार, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को गुजरात और केरल के तर्ज पर मिलेगा इंसेंटिव

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2024

रांची : झारखंड सरकार राज्य के सरकारी डॉक्टरों के सेवानिवृति की उम्र बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे की राज्य के लोगों को अनुभवी डॉक्टरों का लाभ मिल सके। अभी राज्य में डॉक्टरों के सेवानिवृति की उम्र 67 साल है जिसे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स में 40 बेड के न्यूरो सर्जरी एक्सटेंशन वार्ड के उद्घाटन के दौरान ये बाते कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिम्स की व्यवस्था लगातार बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। इन प्रयासों को बहुत ही सकारात्मक असर दिख रहा है। इसे मिलजुलकर बेहतर बनाना है, ये राजनीति का केंद्र नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना से प्राप्त राशि से रिम्स के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस मद में रिम्स के पास 31 करोड़ रूपये है जिसमें से 31 जनवरी तक 8 करोड़ रूपया इंसेंटिव के रूप में दिया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस मौके पर विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि अध्ययन में पाया गया कि गुजरात और केरल जैसे राज्यों में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बेहतर तरीके से इलाज और सेवा होती है। इसकी एक वजह ये भी है कि आयुष्मान भारत योजना की राशि से वहां के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इंसेंटिव का प्रावधान किया गया है, इसलिए झारखंड में भी ये व्यवस्था लागू किया जा रहा है।

See also  खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता पूरे एक्शन में, रांची के बाद सरायकेला में किया FCI गोदाम का औचक निरीक्षण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now