मंत्री बन्ना गुप्ता को पसंद आया मुख्य सचिव के लिए चिन्ह्रित बंगला, आवास पर ताला लगा अपने नाम का लगा दिया बोर्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 23, 2024

मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ यौन शोषण के फर्जी FIR की कॉपी वायरल

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अलग अलग वजहों से विवाद में रहा करते है। ताजा विवाद उनके आवास को लेकर खड़ा हो गया है। बन्ना गुप्ता को बूटी रोड़ स्थित मुख्य सचिव के लिए चिन्ह्रित बंगला पसंद आ गया, जो पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के रिटायर्ड होने के बाद खाली हुआ था। शनिवार को मंत्री के कर्मियों ने इस आवास की सफाई की, उसके बाद आवास के बाहर मंत्री का बोर्ड लगा दिया और ताला बंद कर दिया। हालांकि भवन निर्माण विभाग ने अबतक इस आवास को उनके लिए आवंटित नहीं किया है।

बिहार से शराब पीने आये बदमाशों ने कोडरमा के होटल में चलाई गोली, मैनेजर समेत दो की मौत
भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों के लिए चिन्ह्रित आवास में से एक आवास मंत्री बन्ना गुप्ता को अलॉट किया हुआ है जिसमें मंत्री वर्तमान में रहते है। मगर ये आवास मुख्य सचिव के लिए चिन्ह्रित आवास से छोटा है, मंत्री को अपने लिए बड़ा आवास चाहिए। हालांकि मंत्री ने अपने आवास को लेकर कहा कि नया आवास अलॉट कराने का प्रयास कर रहा हूं, भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बात हुई है।

See also  प्रयागराज महाकुंभ में फिर आगलगी की घटना, सेक्टर-18 और 19 के बीच कई पंडालों में लगी आग

राज्य में आवास आवंटन के लिए तय है नियम

राज्य सरकार के आवासों के आवंटन के लिए भवन निर्माण विभाग में प्रावधान किया गया है ।मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों समेत अन्य पदाधिकारियों को उनकी वरीयता के मुताबिक ही आवास आवंटित करने का नियम है।हालांकि राज्य सरकारों पर उक्त प्रावधान के उल्लंघन का आरोप लगता रहा है ।पर अब तक राज्य में भवन निर्माण विभाग द्वारा किसी मंत्री, विधायक या पदाधिकारी को एक से ज्यादा आवास आवंटित नहीं किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now