- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोकसभा चुनाव में RJD ने ठोका 4 सीटों पर दावा, झारखंड में भी जातीय जनगणना कराने की मांग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 21, 2024

रांची : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस बैठक में आरजेडी ने 4 सीटों पर मुख्य रूप से फोकस करते हुए चुनाव लड़ने की दावेदारी की है। कोडरमा, चतरा, गोड्डा और पलामू में आरजेडी अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में गोड्डा और कोडरमा कांग्रेस ने अपने कोटे से जेवीएम को दी थी, जिसपर आरजेडी ने दावा किया है।
इस बैठक में आरजेडी ने पांच प्रस्ताव पास किये जो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को दी जाएगी। आरजेडी ने बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी जातीय जनगणना और आर्थिक सर्वे कराने का प्रस्ताव पास किया। झारखंड में पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार चलता रहे, सभी विधानसभा में बूथ स्तर पर बीएलए नियुक्ति किया जाएगा। इस साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए संभावित सीटों पर पार्टी का कार्यक्रम किया जाए।
झारखंड प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय कि पार्टी है लालू प्रसाद यादव के नीति और सिद्धांत की पार्टी है ।बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ,जननायक कर्पूरी ठाकुर की नीति सिद्धांत को मानने वालो की पार्टी है,भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय की धारा को भारतीय संविधान के ढांचे को तोड़ना चाहती है और देश में जाती उन्माद फैलाकर धर्म की राजनीति करना चाहती है ,जिसे राष्ट्रीय जनता दल सामना करेगी ।पूरे देश में महंगाई चरम पर है, युवा नौजवान बेहाल हैं, देश पर विदेशी कर्ज से बढ़ रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सिर्फ और सिर्फ धर्म और जात के नाम पर समाज को बांटना चाहती है, समाज में विभेद करना चाहती है, जिसे राष्ट्रीय जनता दल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

See also  बिहार में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में चार की मौत, कई घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now