भाई ने बताया कैसे मम्मी-पापा ने बहन को दिया मार, फंदे में लटका मिला था शव

रामगढ़ से से रिश्तों को कलंकित करने वाली खबर आई है। पैसों की लालच में  पिता और सौतेली माँ को अपनी नाबालिग बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक़ kनाबालिग ने अपने माता-पिता को अपने बैंक खाते से पैसे देने से इनकार कर दिया था। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग 13 जनवरी को अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गई थी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़की के भाई ने भदानीनगर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसके पिता और सौतेली मां ने पैसे देने से इनकार करने पर उसकी बहन की हत्या कर दी और उसके शव को फंदे से लटका दिया।
नाबालिग के बैंक खाते में छह लाख सावधि जमा थे और यह अवधि पूरी होने वाली थी।उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि पुलिस ने नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उसके पिता सुनील महतो और उसकी पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार कर लिया है।इससे पहले सोमवार को सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों ने दंपति को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया था।

See also  देश में मुसलमानों के अधिकार और सुरक्षा के लिए बने कानून, इदारा-ए-शरिया के कांफ्रेंस में बोले गुलाम रसूल बलियावी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now