आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत

डेस्कः आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। श्रीकाकुल जिले में स्थित काशी बुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मच गई है। इस हादसे में कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। कई श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे के बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से हड़कंप मच गया। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है… मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं…”

देवउठनी एकादशी आज, जान लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग, आरती से लेकर सबकुछ
यह हादसा कार्तिक मास की एकादशी के पावन अवसर पर हुआ, जब मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। कई लोग गिर पड़े और उनके ऊपर भीड़ चढ़ती चली गई।

सऊदी अरब में झारखंड के युवक की मौत, पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच एनकाउंटर में गई जान
जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि हालात पर काबू पाया जा सके। चश्मदीदों का कहना है कि सुबह से ही मंदिर में भीड़ काफी बढ़ गई थी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण हालात बेकाबू हो गए। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भीड़ नियंत्रण में चूक कहां हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now