70 दिनों में 2 लाख 17 हजार बेरोजगारों को नौकरी देकर बिहार सरकार ने बनाया रिकॉर्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 13, 2024

पटना :गांधी मैदान में 26,935 बेरोजगारों समेत प्रदेशभर में एक साथ 96,823 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। वहीं बिहार सरकार ने 70 दिनों में 2 लाख 17 हजार बेरोजगारों को शिक्षक की नौकरी देकर रिकॉर्ड बनाया हैं।

नियुक्ति पत्र बांटने के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए लिखा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के द्वितीय चरण में चयनित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में कुल 96 हजार 823 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। प्रथम चरण में 2 नवंबर, 2023 को 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की बहाली की गई थी, अर्थात् पिछले 70 दिनों में कुल 2 लाख 16 हजार 359 शिक्षकों की बहाली की गई है। ये अपने आप में अभूतपूर्व है। अब तक 3 लाख 63 हजार लोगों की बहाली हो चुकी है। शिक्षा विभाग के अलावा दूसरे विभागों में भी बहाली हुई है। अब तक 5 लाख युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। हमलोगों ने सात निश्चय-2 में भी 20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने (10 लाख नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार) देने का लक्ष्य रखा था। इसपर तेजी से काम हो रहा है तथा शीघ्र ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

See also  JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बनाई अपनी नई टीम, वशिष्ठ नारायण सिंह को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

शिक्षक भर्ती परीक्षा के द्वितीय चरण में चयनित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में कुल 96 हजार 823 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। प्रथम चरण में 2 नवंबर, 2023 को 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की बहाली की गई थी, अर्थात् पिछले 70 दिनों में कुल 2 लाख 16 हजार 359 शिक्षकों की बहाली की गई है। ये अपने आप में अभूतपूर्व है। अब तक 3 लाख 63 हजार लोगों की बहाली हो चुकी है। शिक्षा विभाग के अलावा दूसरे विभागों में भी बहाली हुई है। अब तक 5 लाख युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। हमलोगों ने सात निश्चय-2 में भी 20 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने (10 लाख नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार) देने का लक्ष्य रखा था। इसपर तेजी से काम हो रहा है तथा शीघ्र ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

See also  बिहार-झारखंड के 43 स्कूलों की मान्यता की गई रद्द, CBSE के एक्शन से छात्रों का भविष्य अधर में,देखे पूरी लिस्ट

tejaswi

वही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर लिखा कि काश! बाकी सरकारें भी बेरोजगारी रूपी दुश्मन को समाप्त कर लाखों युवक/युवतियों को सरकारी नौकरियां दे पाती। जब केंद्र में हमारी सरकार होगी तो चारों तरफ नौकरियाँ ही नौकरियाँ होंगी।

संकल्प वो, जो जीते है जो कहते है, वो करते है। सबको बधाइयाँ। दिन- 𝟕𝟎 नियुक्तियाँ- 𝟐 लाख 𝟏𝟕 हजार विभाग – शिक्षा पद- शिक्षक हमारी सरकार ने प्रतिभा और पारदर्शिता के आधार पर BPSC के माध्यम से केवल शिक्षा विभाग में ही विगत 𝟕𝟎 दिनों में 𝟐,𝟏𝟕,𝟎𝟎𝟎 से अधिक नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बाँटकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now