रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग जेपीएससी ने गुरूवार को राज्य के 7 विश्वविद्यालयों में रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति के लिए रिजल्ट जारी कर दिया। रांची यूनिवर्सिटी में बसंत कुमार झा को रजिस्ट्रार बनाया गया है। बिमल कुमार मिश्र विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग के रजिस्ट्रार बने है।
बिहार के शिक्षकों से गर्मी छुट्टी में कोई काम नहीं लेगा शिक्षा विभाग, ACS एस सिद्धार्थ बोले- घूमने जाओ..
वहीं डॉ राजीव रंजन शर्मा का चयन सिदो कान्हू यूनिवर्सिटी दुमका में रजिस्ट्रार पद पर हुआ है। कुमार अंजना जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में रजिस्ट्रार बनी है। कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा में विक्रम शर्मा को रजिस्ट्रार नियुक्ति किया गया है। रांची यूनिवर्सिटी के सिर्फ मारवाड़ी कॉलेज के कॉमर्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजीव रंजन शर्मा का रजिस्ट्रार पद के लिए चयन हुआ है।
कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
जेपीएससी ने 2 साल पहले रजिस्ट्रार और विवि अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। 29 अप्रैल को इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। रजिस्ट्रार की नियुक्ति हो गई, पर परीक्षा नियंत्रक और फाइनेंस अफसर के लिए अभी इंतजार करना होगा। फाइनेंस अफसर और परीक्षा नियंत्रक पद के लिए निर्धारित अर्हता के अनुसार योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले है। अब जेपीएससी फिर से आवेदन मांगेगा।





