बिहार के शिक्षकों से गर्मी छुट्टी में कोई काम नहीं लेगा शिक्षा विभाग, ACS एस सिद्धार्थ बोले- घूमने जाओ..

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2025

बिहार के शिक्षकों से गर्मी छुट्टी में कोई काम नहीं लेगा शिक्षा विभाग, ACS एस सिद्धार्थ बोले- घूमने जाओ..

पटनाः बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए गर्मी की छुट्टी बहुत खास होने वाली है। शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी परिवार के साथ सुकूल के साथ मनाने को लेकर अच्छी पहल की है। एस सिद्धार्थ ने सभी जिलों के डीईओ को गर्मी की छुट्टी के दौरान किसी तरह का काम नहीं लेने का निर्देश दिया है।

पटना के डॉक्टर दंपत्ति को किया डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर वसूले 2 करोड़ रुपए
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने गुरुवार को सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया है। एसीएस ने कहा कि किसी भी स्थिति में काम के लिए शिक्षकों को गर्मी की छुट्टी से वापस नहीं बुलाया जाएगा। इससे पहले सिद्धार्थ ने शिक्षकों से छुट्टियों में परिवार के साथ समय बिताने और पर्यटन स्थलों पर घूमने जाने की सलाह दी थी।

मुजफ्फरपुर रेप पीड़ित बच्ची के परिजन को मंत्री ने दिया धक्का, कहा-‘बेटा कसम खाओ तो’, डिप्टी सीएम देखते ही रह गए
पिछले सप्ताह शनिवार को शिक्षा की बात में एसीएस एस सिद्धार्थ ने कहा था कि गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों से कोई काम नहीं लिया जाएगा। राज्य के लगभग 81 हजार सरकारी स्कूलों में 2 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हुआ, जो 20 जून तक रहेगा। इस बीच अपर मुख्य सचिव को सूचना मिल रही थी कहीं-कहीं शिक्षक जिलों में अलग-अलग कारणों से ड्यूटी पर बुलाए जा रहे हैं।

See also  जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने कानून को दिखाया ठेंगा, पुलिस जवान से पिस्टल लेकर खुलेआम की फायरिंग

बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना
इसके बाद उन्होंने सभी जिलों के डीईओ को निर्देश दिया है। हालांकि, गर्मी की छुट्टी में स्कूलों में प्रधानाध्यापकों, प्रभारी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। गौर हो कि गर्मी की छुट्टी में 5वीं और छठी कक्षा के लगभग 12 लाख बच्चे प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे तक गणित पढ़ रहे हैं। गणित में कमजोर बच्चों के लिए गणितीय समर कैंप का आयोजन स्कूली शिक्षा क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्था प्रथम के सहयोग से किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now