बिहार में पास्ता खाने से 7 लोगों की तबीयत बिगड़ी, पिता-पुत्र की मौत, 5 की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2025

डेस्कः बिहार के बक्सर जिले में पास्ता-चावल खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोगों की तबीयत खराब हो गई। इसमें पिता और पुत्र की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई, वहीं भोजन करने के बाद पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पटना हाईकोर्ट ने पुलिसवालों पर लगाया 2 लाख का जुर्माना, थाने में हुए गैर कानूनी काम को लेकर हुई कार्रवाई
बक्सर जिला के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहीवर गांव में सोमवार रात चावल-पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के किशन बिहारी के परिवार में रात को पास्ता चावल बना था। रात 9 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया था जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

buxar news 1756786989082 1756786989302

चोरी के आरोप में महिला को पीटा, चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 9 के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
इसके बाद आनन फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान किशन बिहारी और उसके तीन साल के पुत्र अमित की मौत हो गई। जबकि किशन बिहारी की पत्नी पूजा देवी, चाची प्रेमा देवी बेटी सुप्रिया व अमृता के अलावा पड़ोसी चंदन की बेटी दिया की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि एफएसएल को बुलाया गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

See also  मेक्सिको में ड्रग माफिया एल मेंचो के मारे जाने के बाद पूरे देश में हिंसा, भारत ने जारी की एडवाइजरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now