चोरी के आरोप में महिला को पीटा, चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 9 के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2025

चोरी के आरोप में महिला को पीटा, चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 9 के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

गिरिडीहः जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।पहले एक महिला पर चांदी के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया गया और फिर महिला को बंधक बनाया गया। बंधक बनाने के बाद घंटों तक पिटाई की गई। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके बाल काटे गए, फिर अर्द्धनग्न किया गया।इसी अर्द्धनग्न अवस्था में महिला को जूते – चप्पल की माला पहनाई गई। इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया गया। यहां पर भी लोगों का मन नहीं भरा तो महिला का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। मामला डुमरी थाना इलाका के अंतर्गत जामताड़ा पंचायत के एक गांव से संबंधित है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ के चंगुल से बचाते हुए उसका इलाज करवाया।

अमन साहु गैंग का पाकिस्तान से था कनेक्शन, लेवी के पैसे से बॉडर पर से खरीदे जाते थे हथियार, मयंक सिंह से पूछताछ में खुलासा
दरअसल, उक्त गांव के एक घर में चोरी की बात सामने आने पर वहीं की महिलाओं ने गांव की ही एक महिला को पकड़ लिया और फिर बंधक बना लिया। इसके बाद पूरी घटना को अंजाम दिया गया। इस बीच स्थानीय मुखिया ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रणित पटेल दल बल के साथ पहुंचे और पीड़िता का बचाव करते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

See also  पलामू में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद इलाके में दहशत

दारोगा मीरा सिंह मनी लाउंड्रिंग केस में आरोपी, ED ने अवैध बालू ढुलाई सहित कई संदिग्ध गतिविधियों को लेकर की चार्जशीट
इस मामले में पुलिस ने महिला से आवेदन लिया और 9 लोगों को नामजद करते हुए गांव की कुछ महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पीड़िता के साथ अमानवीय हरकत करने वाले आरोपियों से पूछताछ की गई। दूसरी तरफ उस वीडियो को जब्त करते हुए आरोपियों की पहचान शुरू की गई।जिन आरोपी महिलाओं को थाना लाया गया था उनमें से दो महिला वीडियो में दिखी जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

झारखंड में दम्पति के बीच झगड़े का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को कर दिया आग के हवाले
डुमरी के थाना प्रभारी प्रणित पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना इलाके के एक गांव की महिला के साथ अमानवीय हरकत करने की जानकारी मिलते ही पहले पीड़िता को भीड़ के चंगुल से बचाया गया। इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर 9 लोगों को नामजद किया गया।वायरल वीडियो से दो आरोपियों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया हैं।अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई हैं।

See also  झारखंड के एक IPS अधिकारी और 17 पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू, वीरता के लिए मिलेगा पदक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now