Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | लोहरदगा में रामनवमी के शोभायात्रा में शामिल होंगे 62 अखाड़े, बाजार में छाई रौनक, लोगों में भरा उत्साह

लोहरदगा में रामनवमी के शोभायात्रा में शामिल होंगे 62 अखाड़े, बाजार में छाई रौनक, लोगों में भरा उत्साह

Prashant Singh
April 5, 2025 9:25 PM
By
Prashant Singh
1 year ago
Share
लोहरदगा में रामनवमी के शोभायात्रा में शामिल होंगे 62 अखाड़े, बाजार में छाई रौनक, लोगों में भरा उत्साह
SHARE

लोहरदगाःरविवार को रामनवमी की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्रीय महावीर मंडल के नेतृत्व में निकाले जाने वाले शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के बीच थाना टोली से अपराह्न 1:00 बजे होगी। जबकि संध्या 8:00 बजे मेला स्थल मैना बगीचा में बाजा प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ रामनवमी शोभायात्रा का भव्यता के साथ समापन किया जाएगा। लोहरदगा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र से कुल 62 अखाड़ा इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। रामनवमी की शोभायात्रा में केंद्रीय महावीर मंडल के सभी पदाधिकारी, संरक्षक, सभी अखाड़ा के पदाधिकारी एवं सदस्य, बजरंग दल के भक्त, सनातन समाज के लोग पारंपरिक हथियार और महावीर झंडा के साथ शामिल होंगे। महानवमी की शोभायात्रा बड़े ही भक्तिभाव के साथ निकालने के तैयारी को अंतिम रूप् दिया जा चुका है। सभी अखाड़ा के लोगों को शोभायात्रा में अनुशासित रूप से अपने-अपने पारंपरिक हथियार एवं गाजा-बाजा के साथ शामिल होने की अपील की गई है। साथ ही अनुशासन को लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा को केंद्रीय महावीर मंडल द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। रामनवमी को लेकर चारों और उत्साह छाया हुआ है। यहां तक की बाजार में भी एक अलग तरह का उत्साह नजर आ रहा है। तलवार, भाला से लेकर फल और झंडा की दुकानों से बाजार पटे हुए हैं। विभिन्न अखाड़ों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शोभा यात्रा को लेकर युवाओं में सबसे अधिक उत्साह देखा जा रहा है।

See also  ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन घायल, सड़क में घर्षण से दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल जलकर हुआ खाक

15

रामनवमी को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश, बाइक रैली और DJ पर रोक

महावीरी झंडा और भगवा पताका से पटा लोहरदगा, राममय हुआ वातावरण
लोहरदगा : रामनवमी पर्व को लेकर लोहरदगा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से राममय नजर आ रहा है। महानवमी को लेकर राम भक्तों का उत्साह भी चरम पर पहुंच गया है। रामनवमी पर्व को लेकर महावीरी झंडे और भगवा पताकाें से पूरा लोहरदगा पट गया है। इसके साथ वातावरण भी राममय हो गया है। रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर सभी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। अखाड़ों में अस्त्र-शस्त्र का अभ्यास निरंतर चल रहा रहा। इसके साथ युवाओं में उत्साह बढ़ता जा रहा है। भगवान श्रीराम और बजरंगबली की भक्ति में श्रद्धालु लीन हो गए है। यही कारण है कि रामनवमी अखाड़े को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चारों ओर महावीर झंडा लगाए जा रहे हैं। युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। देर रात तक युवाओं की टोली सड़क के दोनों और महावीरी झंडों को लगाने का काम करती है। रामनवमी अखाड़े में देर रात तक ढोल-बाजा की आवाज और अस्त्र-शस्त्र चालन को लेकर अभ्यास की आवाज भी लोगों को उत्साहित करती हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी बाजा और अस्त्र-शस्त्र चालान के अभ्यास करते नजर आते हैं। महानवमी काे लेकर युवाओं का उत्साह और भी बढ़ता जा रहा है। इधर रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग और अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसके साथ उपद्रवियों और इंटरनेट मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी।

See also  Loksabha Election 2024 phase 4 voting में देखिये लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर, महापर्व में वोटिंग के लिए लंबी लाइन, लोहरदगा में दिखा वोटरों में उत्साह

14

आर्मी जवान से मारपीट मामले में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जुगसलाई थाना प्रभारी समेत आठ सस्पेंड
लोहरदगा में कुल 64 रामनवमी अखाड़ा
लोहरदगा जिला में इस बार कुल 62 अखाड़ा शामिल हैं। जिसमें महावीर मंडल नीम मुहल्ला, नवयुवक संघ पावरगंज, शास्त्री नगर रेलवे क्रासिंग, न्यू रोड, शांति नगर किस्को मोड़, अमला टोली, थाना टोली, शास्त्री चौक, टंगरा टोली, सुनहला संघ, सुभाष चौक, सुनहला संघ, सुभाष चौक, हटिया गार्डेन, तिवारी दूरा, नवाड़ीपाड़ा, महादेव टोली, लहेरी मुहल्ला, राणा चौक, महावीर चौक, मिलन चौक, बाबा भीम क्लब, युवा हनुमान वाटिका, मोटिया संघ, बरवा टोली, गढ़ा टोली, सोबरन टोली, सेरेंगहातु, सरना टोली, मित्र मंडल गुदरी बाजार, रघुनंदन लेन, एकलव्य नगर, अंबेडकर नगर, जयनाथपुर, वीर शिवाजी चौक, वाल्मिकी नगर, निंगनी, चांदकोपा, संत रविदास नगर कुंबा टोली, गोपाल बगीचा, पंचमुखी मंदिर बीआईडी, बक्सीडीपा, नया चौक जुरिया, बदला चौक, बौली बगीचा, बसार टोली वनवासी कल्याण केंद्र, पावरगंज टंगरा टोली, बिरसा सेवा सदन, हनुमान मंदिर पुराना शुक्र बाजार, रघु टोली, रामचरितमानस नवाह्न परायण, नीचे टोली निंगनी, हरमु, नदिया मुहल्ला, राजा बंगला पुराना शुक्र बाजार, वीरभद्र चौक थाना टोली, सिठियो, कुटमू ब्राह्मणडीहा, सदर प्रखंड मोड़, पतरा टोली, श्रीराम कॉलोनी हरमू रोड, शिव शक्ति क्लब मेन रोड शामिल हैं।

See also  आजसू के केंद्रीय सचिव ने भाई को मारी गोली, आरोपी सूरज अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

13121110987 161 22 23 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry1
Dead0
Wink0
Previous Article चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 4 IED बम बरामद, 16 बंकर को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 4 IED बम बरामद, 16 बंकर को सुरक्षाबलों ने किया ध्वस्त
Next Article JMM ने धनबाद और गिरिडीह के जिला समिति का किया गठन, विनोद पांडे ने जारी की सूची JMM ने धनबाद और गिरिडीह के जिला समिति का किया गठन, विनोद पांडे ने जारी की सूची
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर
  • जामताड़ा में 22 लाख की ज्वेलरी लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 संगीन मामलों का आरोपी फिरोज अंसारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

You Might Also Like

WhatsApp Image 2026 06 07 at 6.21.27 PM 1

लोहरदगा के कुडू फोरलेन परियोजना को लेकर राहुल सिंह के नाम से मांगी गई लेवी,निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी, प्राथमिकी दर्ज

2 days ago
lohardaga plane

VIDEO:लोहरदगा के भंडरा में जमीन के काफी करीब से गुजरा चार्टर्ड प्लेन, पेड़ और मोबाइल टावर के पास से गुजरने पर दहशत में आये लोग

2 days ago
पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार का पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार

लोहरदगा के सेन्हा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

1 week ago
WhatsApp Image 2026 05 30 at 15.36.29

लोहरदगा: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

1 week ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?