बिहार के बगहा से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक घर से तीन दिनों के भीतर 60 से अधिक कोबरा सांप निकलने से घर के सदस्यों और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है ।इस वजह से घर के सदस्य पास के रिश्तेदार के यहां रहने को मजबूर है। मामला बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है।
चप्पल पर थूक रखकर चटवाया, बिहार में चोरी के आरोप में शख्स के साथ अमानवीय व्यवहार, देखे VIDEO
एक ओर जहां सावन का महीना चल रहा जो शिव भक्तों के लिए आस्था का समय होता है। वहीं गांव के एक घर में हुए इस घटना ने स्थानीय लोगों को भयभीत कर दिया। दरअसल ,यह घर गांव के अंतिम छोर पर स्थित है और खेत से सटा हुआ है । जहां विनोद यादव अपने पूरे परिवार के साथ उस घर में रहते है, जो कि अब पूरे इलाके में सांपों के घर के नाम से चर्चा का विषय बन गया है । विनोद यादव ने बताया कि बीतें कुछ दिनों से घर में रात के समय सरसराहट की आवाजें सुनाई देती थी , जिसे परिवार के लोगों ने नजरअंदाज कर देते थे । लेकिन जब घर पर हर एक दिन के बाद एक सांप दिखाई देने लगा तो घर में अफरा- तफरी मच गई । जिसके बाद घबराए विनोद ने यह बात आसपास के ग्रामीणों को बताईं । फिर गांव के कुछ युवकों ने साहस दिखाकर घर की तलाशी शुरू कर दी और जब फर्श के नीचे खुदाई कर देखा तो एक बड़ा सांपों का बिल नजर आया ,जिसमें जहरीले कोबरा सांपों का झुंड रह रहा था।
पटना के होटल से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए, थाने से 2 किमी दूर चल रहा था सेक्स रैकेट
लगातार 3 दिनों तक स्थानीय ग्रामीणों द्वारा चलाए गए अभियान में 60 से भी अधिक कोबरा सांपों को सुरक्षित निकाला गया ,जिन्हें बाद में जंगल में छोड़ दिया गया । वहीं इस घटना में घर के सदस्यों में डर का माहौल बना हुआ है ।यहां तक कि घर के अंदर जाने से भी कतरा रहे है । फिलहाल विनोद और उसका परिवार पास के रिश्तेदार के घर में रह रहे है । वहीं इस घटना से गांव में भी डर का माहौल बना हुआ है , स्थानीय लोग अपने बच्चों को उस रास्ते से गुजरने से मना कर रहे है और खुद भी सतर्कता बरत रहे है।
बिहार के बगहा में एक घर से निकला 60 कोबरा सांप
दहशत में परिवार ने छोड़ा घर#Bihar #BiharNews #Cobra pic.twitter.com/JbMTYPqfnT
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 25, 2025


