रांचीः राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र इलाके में एक दर्दनाक घटना हुई है। नगरी के नारो बाजार के पास ट्रक से कुचलने से मां और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं पिता और दो अन्य बच्चे इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
हजारीबाग में TPC के जोनल कमांडर की गोली मारकर हत्या, गेरूआ नदी के पास मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार के छह सदस्य एक ही बाइक पर सवार होकर रांची के धुर्वा में लगे जगन्नाथ मेला देखने जा रहे थे। नारो बाजार के पास एक मालवाहक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई।
पटना के Caelium रेस्टूरेंट में लगी भीषण आग, होटल मालिक और पुलिस के बीच मारपीट
इसके बाद पीछे से आ रही एक ट्रक ने परिवार के सभी सदस्यों को कुचल दिया। जिससे मां और दो बच्चों की मौत मौके पर हो गई। वहीं पिता एवं दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने रिंग रोड़ के पास आगजनी कर सड़क जाम किया।











