पटना के Caelium रेस्टूरेंट में लगी भीषण आग, होटल मालिक और पुलिस के बीच मारपीट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

पटना के Caelium रेस्टूरेंट में लगी भीषण आग, होटल मालिक और पुलिस के बीच मारपीट

पटनाः राजधानी पटना से सटे दानापुर की एक इमारत में बुधवार दोपहर को भीषण आग लग गई। खगौल रोड पर स्थित जुडियो शोरूम के ऊपर चौथे फ्लोर पर मौजूद Caelium रेस्टोरेंट यह हादसा हुआ। आग की लपटें उठते देख इलाके में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की वजह से इमारत को खासा नुकसान पहुंचा है।

बिहार बीजेपी की कार्यसमिति में अश्विनी चौबे को नहीं मिली जगह, पूर्व केंद्रीय मंत्री खोजते रह गए कुर्सी, गुस्से में नाराज होकर निकले
आग पर काबू पाने के दौरान रेस्टोरेंट के मालिक और पुलिस के बीच जमकर मारपीट हुई। रेस्टोरेंट के मालिक ने देर से आग बुझाने का आरोप लगाया और स्टाफ के साथ मिलकर हंगामा मचाया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

See also  पीएम नरेंद्र मोदी की आशंका, हो सकता है कांग्रेस में बड़ा विभाजन; साथी दलों को भी चेताया

बिहार में आर्मी जवान के घर पर चढ़कर दबंगों ने की गाली-गलौज और फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, असली वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी। आग लगने की वजह से मेन रोड पर भारी भीड़ जुट गई।सेलम रेस्टोरेंट के किचन में लगी आग चारों तरफ फैल गयी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट में लगी आग को बुझाने में लग गये। लेकिन देर से आग पर काबू पाने को लेकर रेस्टोरेंट के मालिक स्टाफ के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों से भिड़ गये।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now