दिल्ली में हैवान बना युवक, बुजुर्ग मां के साथ हैवानियत की हद की पार…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2025

प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी बेचने के आरोप में बिहार से एक युवक गिरफ्तार, विदेशों से मंगवाता था फंड

राजधानी दिल्ली में मां-बेटे जैसे सबसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने हौज काजी इलाके में हैवान बने 39 वर्षीय एक बेटे को अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर कथित तौर पर मां के साथ दो बार बलात्कार करने का आरोप है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे ने दावा किया कि वह उसे इस शक के चलते ‘सजा’ दे रहा है कि उसका कई वर्षों पहले एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग महिला अपनी 25 वर्षीय बेटी के साथ शुक्रवार को हौज काजी पुलिस थाने पहुंची और कथित दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। यह घटना इस महीने की शुरुआत में हज यात्रा से लौटने के बाद हुई थी।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला अपने अपने रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पति, आरोपी बेटे और उनकी एक बेटी के साथ हौज काजी इलाके में रहती है। उसकी एक बड़ी बेटी शादीशुदा है, जो उसी मोहल्ले में अपने ससुरालवालों के साथ रहती है।

See also  फर्टिलिटी सेंटर की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, दंपती ने कराया बच्चे का DNA टेस्ट तो उड़ गए होश; 10 लोग गिरफ्तार

नेमरा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने 10 लाख लोग पहु्ंचे, रात तक लाखों लोगो के आने का सिलसिल जारी

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया, 17 जुलाई को महिला, उसका पति और छोटी बेटी हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे। आठ दिन बाद जब वो विदेश में थे आरोपी बेटे ने अपने पिता को फोन करके उन्हें वापस लौटने के लिए कहा। महिला ने बताया, “उसने कहा कि हम दिल्ली लौट आएं क्योंकि वह चाहता है कि मेरे पति मुझे तलाक दे दें। उसका दावा था कि उसे पता चला था कि जब वह बच्चा था, उसकी छोटी बहन के जन्म से पहले और जब मेरे पति काम के लिए बाहर जाते थे, तब मेरे अन्य पुरुषों के साथ विवाहेतर संबंध थे।” अगले हफ्ते भी बेटे ने बार-बार इसी तरह के फोन किए।

ऐसी कॉल्स से परेशान होकर परिवार 1 अगस्त को दिल्ली लौट आया। उनके पहुंचते ही, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी मां के साथ मारपीट की। एक अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया, “उसने मेरा बुर्का उतरवा दिया, मुझे एक कमरे में बंद कर दिया और मेरी पिटाई की। उसने मेरे पति से कहा कि उन्होंने मुझे बिगाड़ रखा है।”

See also  10 साल में पहली बार टीम इंडिया के माथे पर लगा ये कलंक, गेंदबाजों ने जमकर कटाई नाक

मुफ्त जमीन, सब्सिडी, जीएसटी में छूट; बिहार में उद्योग लगाने वालों को नीतीश का स्पेशल पैकेज

मारपीट से घबराकर पीड़ित महिला घर छोड़कर अपनी बड़ी बेटी के पास जाकर रहने लगी। 11 अगस्त को जब मामला और बिगड़ गया तो वह वापस लौट आई।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस दिन रात करीब 9:30 बजे आरोपी ने परिवार के अन्य सदस्यों से कहा कि वह अपनी मां से अकेले में कुछ बात करना चाहता है। इसके बाद ”उसने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया। उसने कहा कि वह उसे उसके पिछले कर्मों की सजा दे रहा है, जबकि पीड़िता गिड़गिड़ाते हुए कहती रही कि वह उसकी मां है।”

सदमे और शर्मिंदगी से घिरी महिला ने तब किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया और सुरक्षा के लिए अपनी बेटी के कमरे में सोने लगी। गुरुवार तड़के करीब 3.30 बजे आरोपी कमरे में घुस आया और फिर से उसका यौन उत्पीड़न किया। अगले दिन, पीड़ित महिला ने अपनी छोटी बेटी को सारी आपबीती सुनाई, जिसने मां से पुलिस के पास चलने का आग्रह किया। इसके बाद मां और बेटी हौज खास थाने पहुंचीं और एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।

See also  रांची के ओरमांझी में ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद अब बिरसा चौक पर महिला से सरेआम चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

व्लादिमीर पुतिन से बातचीत से पहले भी डोनाल्ड ट्रंप को आई भारत की याद, बता दी अहमियत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now