रिम्स निदेशक को हटाये जाने पर हाईकोर्ट की रोक, डॉक्टर राजकुमार को मिली बड़ी राहत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

रिम्स निदेशक को हटाये जाने पर हाईकोर्ट की रोक, डॉक्टर राजकुमार को मिली बड़ी राहत

रांचीः जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने रिम्स निदेशक पद से हटाये गये डॉक्टर राजकुमार की याचिका पर सुनवाई सोमवार को की। सुनवाई के बाद अदालत ने नियमों का पालन नहीं होने का हवाला देते हुए। उनके हटाये जाने के 17 अप्रैल के आदेश पर रोक लगा दी है।

रिम्स निदेशक पद से हटाये जाने के बाद बोले डॉक्टर राजकुमार, मेरे पास भी रिकॉडिंग, जरूरत पड़ी तो दिखाउंगा
कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार और अन्य से जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 6 मई को होगी। राज्य सरकार ने 17 अप्रैल की रात डॉक्टर राजकुमार को रिम्स निदेशक के पद से संतोषजनक काम नहीं करने के आधार पर हटा दिया था। जिसको डॉक्टर राजकुमार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। डॉक्टर राजकुमार की ओर से कहा गया था कि इस तरह के आरोप लगाकर हटाना उचित नहीं और हटाने की में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करना नैसर्गिक न्याय का उल्लंघन है।

See also  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ होमगार्ड जवानों ने खोला मोर्चा, छठ पूजा के बाद आंदोलन करने का एलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now