देवघर में कारोबारी के घर 50 लाख की चोरी, हीरा, सोने की चेन और गोल्ड कॉइन ले उड़े चोर

देवघर में कारोबारी के घर 50 लाख की चोरी, हीरा, सोने की चेन और गोल्ड कॉइन ले उड़े चोर

देवघरः जिले के पुराना तीन नंबर फांडी मोहल्ला स्थित पंचानन एन्क्लेव में कोराबारी के घर दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 लाख रुपये के कैश और लाखों के हीरे-सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

बंदर को रेस्क्यू कराने गई पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर फेंका, मेन गेट पर लगा दिया करंट
मिली जानकारी के अनुसार, पंचानन एन्क्लेव में कारोबारी विमल कुमार अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ रहते है। उनकी पत्नी कोलकाता में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गई हुई थी। उसी दौरान चारों ने घर में रखे कैश और जेवरात की चोरी कर ली।

धनबाद में बवाल, कोयला तस्करी में लगी दो बोलेरो में ग्रामीणों ने लगाई आग, दमकल को वापस लौटाया
विमल कुमार के अनुसार, वो रोजाना की तरह सुबह अपने झौंसागढ़ी स्थित मोटर पंप स्टोर पर चले गये थे।उन्होंने घर में ताला लगाकर फ्लैट बंद कर दिया था। जब वे दोपहर में वापस लौटे तो फ्लैट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

अमन साहू गैंग का गुर्गा आशीष साहू हुआ गिरफ्तार, भारतमाला परियोजना स्थल पर हुई गोलीबारी का है मुख्य आरोपी
विमल ने बताया कि चोरों ने घर में रखे 50 लाख रुपये कैश, दो हीरा जड़ित चूड़ियां, चार सोने की चेन, 10 सोने के सिक्के और अन्य कीमती जेवरात चोरी कर लिए हैं,उन्होंने तुरंत देवघर नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now