अमन साहू गैंग का गुर्गा आशीष साहू हुआ गिरफ्तार, भारतमाला परियोजना स्थल पर हुई गोलीबारी का है मुख्य आरोपी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2025

अमन साहू गैंग का गुर्गा आशीष साहू हुआ गिरफ्तार, भारतमाला परियोजना स्थल पर हुई गोलीबारी का है मुख्य आरोपी

रांचीः पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे आशीष साहू को मंगलवार को रामगढ़ बस स्टेंड से गिरफ्तार किया। वह बस पकड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया।

हजारीबाग में पेट्रोल पंप मैनेजर की दिनदहाड़े हत्या, लुटेरों ने कैश से भरा बैग लूटा
थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि आशीष साहू भारतमाला परियोजना के बरियातू साइड में हुई गोलीबारी का मुख्य आरोपी है और वो पिछले दो-तीन महीनों से फरार चल रहा था। उन्होने बताया कि आशीष साहू के खिलाफ हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़, चतरा और गोला सहित कई थाना क्षेत्रों में गोलीबारी, हत्या, लूटपाट और रंगदारी जैसे 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है।

झारखंड में नक्सलियों के बंकरों को किया जा रहा है ध्वस्त, सारंडा में बंदूक बनाने की लेथ मशीन , हथियार बरामद
बताया गया है कि वह मूल रूप से चतरा जिले के सिमरिया का रहने वाला है। उसपर बीजीआर कंपनी के बड़का सराय क्षेत्र के मैनेजर मल्लिकार्जुन रेड्डी और जेएमएम नेता गहना टुडू सहित कई लोगों की हत्या में संलिप्त होने का आरोप है। गौरतलब है कि वह कुछ दिन पहले भारतमाला परियोजना क्षेत्र बरियातू में गोलीबारी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था।

See also  CCL के कोलियरी में CBI का छापा, सेफ्टी ऑफिसर रंगे हाथ घूस लेता हुआ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now