कोल्ड ड्रिंक में नशा दे नर्स से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना 2 साल तक शारीरिक शोषण करते रहे 5 युवक

दिल्ली में जामताड़ा की नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म, मरीज के बेटे पर आरोप

डेस्कः यूपी के हाथरस के कोतवाली क्षेत्र के पुरदिलनगर रोड स्थित एक हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स का काम करने वाली महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। सवा दो साल पहले केमिस्ट संचालक और उसके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इसके बाद भी आरोपी ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करते रहे। अब इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अलीगढ़ की रहने वाली महिला ने हाथरस में एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि सवा दो वर्ष पहले वह कस्बा हसायन के पुरदिलनगर मार्ग स्थित हॉस्पिटल में नर्स का कार्य करती थी। आरोप है कि हॉस्पिटल के केमिस्ट संचालक और उसके साथियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद नामजद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लीं। इस घटना के बाद उसने हॉस्पिटल छोड़ दिया। मगर आरोपी केमिस्ट संचाक उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर हसायन बुला लिया। उसने और उसके दोस्तों ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी अनगिनत बार हसायन और अलीगढ़ बुलाकर देह व्यापार कराया।

रांची में बार के मालिक पर यौन शोषण आरोप, अरगोड़ा थाने में दर्ज हुआ केस

वीडियो वायरल की धमकी देकर उससे 24 हजार रुपये ऑनलाइन और दो लाख रुपये नगद लेकर हड़प लिए। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी अनिल यादव, सुमित यादव पुत्रगण जगदीश यादव निवासी रायपुर मनीपुर अकराबाद अलीगढ़, पुष्पेन्द्र यादव पुत्र जोगेन्द्र यादव निवासी एबीएन कॉलोनी कासगंज रोड थाना सिकंदराराऊ, भाव सिंह निवासी रोहई खास थाना निबौहरा आगरा व धर्मेन्द्र बघेल पुत्र दिमान सिंह बघेल निवासी दलेल का पुरा राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी ने विवेचना भी शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश में भी पुलिस जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

पटना में NDA की बैठक में हुई मटन पार्टी, वीडियो दिखा तेजस्वी का दावा, 3 किलो मटन खाते 3 मंत्री

महिला का कहना है कि हॉस्पिटल के एक अन्य कर्मचारी ने उसे वाट्सएप पर एक वीडियो भेजा, जिसमें केमिस्ट संचालक एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। जब उसने केमिस्ट संचालक से कहा कि और युवती की जिंदगी से क्यों खिलवाड़ कर रहे हो। इस पर आरोपी ने धमकी दी कि अगर चुप नहीं रही तो उसके भी वीडियो वायरल कर देगा।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि घटना अप्रैल 2023 की है। कस्बा के श्री बांके बिहारी हॉस्पीटल में एक महिला नर्स का कार्य करती थी। नर्स पर दो बच्चें भी हैं। पीडिता के बयान और आरोपों के आधार पर पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। शीघ्र ही पीड़िता को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराने के लिए भेजा जाएगा।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी स्टाफ को भी नहीं थी, सोमवार शाम को उपराष्ट्रपति के साथ बैठक में विपक्ष था लेकिन BJP अध्यक्ष नहीं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now