पटना में NDA की बैठक में हुई मटन पार्टी, वीडियो दिखा तेजस्वी का दावा, 3 किलो मटन खाते 3 मंत्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2025

तेजस्वी यादव को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, दो वोटर आईडी मामले में बढ़ी बिहार के नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें

सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में बिहार में अलग-अलग मटन पार्टी की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर में मटन पार्टी दिया था जिसमें जदयू के कई कार्यकर्ता जमकर मटन का लुत्फ उठाते नजर आए थे। अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर कर दावा किया है कि सोमवार को पटना में एनडीए की हुई बैठक में मटन पार्टी का भी आनंद लिया गया।

दरअसल तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट से संबंधित एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए दावा किया है कि एनडीए की बैठक में मटन पार्टी का भी लुत्फ उठाया गया है। इसी के साथ तेजस्वी यादव ने अपने अंदाज में तंज भी कसा है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी स्टाफ को भी नहीं थी, सोमवार शाम को उपराष्ट्रपति के साथ बैठक में विपक्ष था लेकिन BJP अध्यक्ष नहीं

See also  मोकामा गोलीकांड: जेल में ही रहेंगे बाहुबली अनंत सिंह, MP-MLA कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के असीम आशीर्वाद और कृपा से सावन के सोमवारी को दबा कर मटन चापते बीजेपी के मंत्री और विधायक। मोदी जी की कैबिनेट में बिहार से तीन ऐसे मंत्री है जो सावन में भी प्रतिदिन 3 किलो मटन खाते है लेकिन दिखावटी तौर पर सनातन पर लंबा चौड़ा ज्ञान देते है।

हमें किसी के खाने से कभी कोई आपत्ति नहीं लेकिन प्रधानमंत्री जी भी कितने Selective है, इन्हें सावन में अपनी पार्टी के नेताओं का मटन खाना अच्छा लगता है परन्तु सावन में मांसाहार का सेवन नहीं करने वाले विपक्षी नेताओं के खाने को झूठ के सहारे ये राष्ट्रीय मुद्दा बनाने से भी परहेज नहीं करते।

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली

आपको बता दें कि सोमवार को विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों से सदन में एकजुट होकर विपक्ष का जवाब देने को कहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के हर आरोप का सही तरीके से जवाब दिया जाना चाहिए। विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे अफवाहों से भी उन्होंने सावधान किया।

See also  खेसारी लाल यादव की मौत की फेक खबर हुई सोशल मीडिया पर वायरल, एक्टर ने कहा- मैं अभी जिंदा हूं

मुख्यमंत्री ने पेंशन योजना की राशि में वृद्धि और 125 यूनिट फ्री बिजली देने का जिक्र किया और कहा कि आम लोगों के लिए सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है। विधायकों ने भी इसके लिए सरकार की प्रशंसा की। सीएम ने विकास योजनाओं के साथ कल्याणकारी कार्यों को लेकर आम लोगों के बीच संपर्क अभियान चलाने का भी निर्देश विधायकों को दिया। कहा कि सरकार के बेहतर कार्यों का संदेश आम लोगों के बीच जाना चाहिए। यह इस विधानसभा का अंतिम सत्र है, लिहाजा सारे अधूरे कार्य पूरे करें।

‘मैं इकरा हसन से निकाह कुबूल फरमाता हूं’, करनी सेना उपाध्यक्ष के सपा सांसद पर VIDEO को लेकर बवाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now