बिहार में कोर्ट परिसर से सिपाही का हाथ छुड़ाकर 5 कैदी हुए फरार, पुलिस ने एक को धर दबोचा, ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी पकड़ से बाहर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 28, 2025

बिहार में कोर्ट परिसर से सिपाही का हाथ छुड़ाकर 5 कैदी हुए फरार, पुलिस ने एक को धर दबोचा, ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी पकड़ से बाहर

डेस्कः बिहार के समस्तीपुर में कोर्ट परिसर से पांच कैदी फरार हो गए। सिपाही का हाथ छुड़ाकर पांच कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को धर दबोचा, वहीं चार अन्य फरार हो गए। फरार हुए कैदियों में पिछले साल हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। वहीं अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है।

मनीष कश्यप पीएम मोदी की रैली फ्लॉप करने जुटे, लोगों से विक्रमगंज में नहीं जाने की कर रहे है अपील, जानिये क्यों हुए BJP से बागी

जानकारी के अनुसार, पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी, तभी कोर्ट कैंपस परिसर में सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे। हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। वह भी फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए।

See also  पटना समेत बिहार के 6 जिलों में सायरन बजते ही ब्लैक आउट ,छा गया अंधेरा, रुक गयी गाड़ियां

बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, सारण में दो जमीन कोराबारी की गोली मारकर हत्या

फरार कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है। कैदियों के फरार होने की खबर से पुलिस थानों में हड़कमप मंच गया है , सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now