चाईबासा में आईडी ब्लास्ट से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल, हेलीकॉप्टर से भेजा रांची

CHAIBASA IED BLAST

चाईबासा में तीन सीआरपीएफ के जवानों के घायल होने की सूचना है। यह हादसा आईडी ब्लास्ट से हुआ है। घटना के बाद सीआरपीएफ के जवानों को बेहतर इलाज के रांची भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की घटना की पुष्टि की है।

दरअसल, पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा बीहड़ में नक्सली के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान छोटा नगरा थाना के बलिबा के समीप जंगल मे सुबह ब्लास्ट हुआ था। जिससे यह हादसा हुआ है।
नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने को लेकर पूर्व के दिनों में लगाए गए आईडी ब्लास्ट हो गया है। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 3 जवानों के घायल होने की भी सूचना है। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने के लिए हेलीकॉप्टर भी मंगवाया गया है।
See also  India-US Trade Deal: अमेरिका ने समझौते के प्वाइंट्स जारी किए, कृषि के लिए कही बड़ी बात
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now