पलामू में 27 नाबालिग का रेस्क्यू, लातेहार से भेजा जा रहा था सासाराम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2026

पलामू में 27 नाबालिग का रेस्क्यू, लातेहार से भेजा जा रहा था सासाराम

पलामूः  जिला के पड़वा और नावाबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 नाबालिगों का रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू हुए नाबालिगों में बड़ी संख्या में लड़कियां हैं।सभी नाबालिग लातेहार जिला के मनिका के रहने वाले हैं।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिहार के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मानव तस्करी के मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और सभी के परिजनों को भी सूचना दिया जा रहा है।
दरअसल, पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोपनीय सूचना के आलोक में एक गाड़ी से 14 जबकि नावाबाजार थाना क्षेत्र से एक गाड़ी से 13 नाबालिकों का बरामद किया। सभी को शुक्रवार की देर शाम बरामद किया गया है।
पड़वा के थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि 14 नाबालिक का रेस्क्यू किया गया है। वहीं नावाबाजार के थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि 13 नाबालिग का रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू के बाद नाबालिग लड़कियों को सखी वन स्टेप सेंटर जबकि लड़कों को बाल गृह भेजा जा रहा है।
सीडब्लूसी के सदस्य रवि शंकर ने बताया कि नाबालिगों के रेस्क्यू होने की जानकारी मिली है पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक जांच में प्रारंभिक जानकारी मिली है कि सभी नाबालिग को धान रोपने के लिए बिहार के सासाराम के इलाके में भेजा जा रहा था।

See also  नक्सलियों की साजिश एक बार और हुई नाकाम, IED बम को किया गया डिफ्यूज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now