250 लोगों ने रात में थाना पर कर दिया हमला, पुलिस वालों से मारपीट पर रांची में बवाल

ranchi_policr_station_attack

Ranchi Police Attack: रांची के एक थाना में शनिवार रात को बवाल हो गया। बेड़ो थाने में रात साढ़े नौ बजे ग्रामीणों द्वारा तोड़फोड़ और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। धक्का-मुक्की से थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि महादानी मैदान के समीप सरना स्थल के समीप साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए एक पक्ष द्वारा जेसीबी चलवाने पर यह विवाद हुआ। डीएसपी अशोक राम ने कहा कि सूचना वरीय अधिकारियों दी गई है। दोषियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में पड़हा महासम्मेलन का आयोजन किया गया था, लेकिन एक पक्ष के ग्रामीणों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के मैदान में सफाई और अतिक्रमण हटाने के नाम पर जेसीबी चलवा दी। सूचना पर बेड़ो थाने की पुलिस पहुंची और ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान सीओ भी पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरना स्थल के पास जो अतिक्रमण है, उसे 24 घंटे में हटवा दिया जाएगा। इसके बाद लोग घर लौट गए। लेकिन, रात साढ़े आठ बजे करीब 250 की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस पर दिन में जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगा तोड़फोड़ की।

WhatsApp Image 2025 06 01 at 09.30.57 f3c19edc

Miss World 2025:थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने खिताब जीतकर रचा इतिहास,हैदराबाद में हो रहा था आयोजन

थाना परिसर में पड़हा समाज के लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। घटना शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। धक्का-मुक्की से थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आई हैं। वहीं अचानक 250 की संख्या में पड़हा समाज के लोग आक्रोशित होकर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे बेड़ो थाना परिसर में जा घुसे। डीएसपी ने बताया कि पड़हा समाज के लोगों ने पुलिस द्वारा जेसीबी चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया। जबकि डीएसपी अशोक कुमार राम ने जेसीबी चालक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने की घटना को बेबुनियाद बताया है।

 

JAC 12th Result 2025: रेशमी कुमारी बनी कॉसर्म की झारखंड टॉपर, मां को सता रहा है डर! पैसे की कमी से कहीं रूक न जाए पढ़ाई..

उत्तेजित ग्रामीणों ने अनर्गल आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इस दौरान बेड़ो थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आईं। डीएसपी ने बताया काफी समझाने-बुझाने के वावजूद ग्रामीण किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ वाहनों को अपना निशाना बनाया। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की।

इसकी सूचना मिलते ही अगल बगल थाना के पुलिस पदाधिकारी सदल बल बेड़ो थाना पहुंचे। पदाधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण थाना परिसर से चले गए। ‌वहीं डीएसपी ने कहा कि इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को प्रेषित कर इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं दोषियों के विरुद्ध उचित विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीओ प्रताप मिंज, डीएसपी अशोक कुमार राम आदि मौजूद थे।

आदिवासी समाज से आने वाली रेखा तिर्की बनी टॉपर, माता-पिता करते हैं दिहाड़ी मजदूरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now