ईटखोरी जैन मंदिर से 100 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चारी, पुजारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 21, 2026

ईटखोरी जैन मंदिर से 100 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चारी, पुजारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

चतराः ईटखोरी चौक स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से करीब 100 साल पुरानी अष्टधातू की बनी 24 तीर्थकर की प्रतिमा चोरी हो गई। मंदिर के पुजारी ने ईटखोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आवेदन के अनुसार, चोरी हुई प्रतिमा का आकार लगभग 6 इंज और वजन करीब 500 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है। मंदिर के मुख्य पुराजी ताराचंद जैन ने पुलिस को बताया कि 19 मई की शाम करीब 7 बजे वे मंदिर में पूजा करने के बाद घर चले गए थे। 20 मई की सुबह करीब 7 बजे पूजा करने मंदिर पहुंचे, तो अष्टधातू से बनी 24 तीर्थकर की प्रतिमा गायब थी। उन्होंने आसपास प्रतिमा की तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद प्रतिमा चोरी होने की आशंका पर थाने में आवेदन दिया गया। इधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

See also  सेना में जवान पिता ने बेटी के साथ 8 साल तक किया रेप, रांची में थाना पहुंच सुनाई खौफनाक आपबीती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now