10 राज्यों में चौथे चरण की वोटिंग जारी, झारखंड के चार और बिहार के पांच सीटों पर मतदान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 13, 2024

10 राज्यों में चौथे चरण की वोटिंग जारी, झारखंड के चार और बिहार के पांच सीटों पर मतदान

रांची: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों के 96 सीटों पर वोटिंग जारी है। झारखंड के 4 और बिहार के 5 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे है। झारखंड के खूंटी, पलामू, सिंहभूम और लोहरदगा सीट पर वोटिंग हो रही है। वही बिहार के बेगूसराय, मुंगेर, दरभंगा, समस्तीपुर और उजियारपुर सीट पर वोट डाले जा रहे है।

PM Modi का पटना में मेगा रोड़ शो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहे रथ पर सवार, सड़कों पर उमड़ी समर्थकों की भीड़
झारखंड के खूंटी सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, तो बिहार के बेगूसराय सीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और उजियारपुर सीट से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की किस्मत दांव पर है। लोहरदगा सीट पर कांग्रेस के सुखदेव भगत , बीजेपी के समीर उरांव और निर्दलीय चमरा लिंडा चुनाव लड़ रहे है। खूंटी सीट पर अर्जुन मुंडा का मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है जो 2019 का चुनाव बहुत कम अंतर से हारे थे। सिंहभूम सीट पर बीजेपी से गीता कोड़ा और जेएमएम से जोबा मांझी के बीच मुकाबला है। वही पलामू सीट पर बीजेपी से बीडी राम और आरजेडी से ममता भुईयां मैदान में है।

See also  Video: मेट्रो में युवक को आई झपकी, यंग लड़की ने किया कुछ ऐसा, पलभर में टूट गई नींद

बिहार के उजियारपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और आरजेडी से पूर्व मंत्री आलोक मेहता आमने-सामने है। दरभंगा सीट पर बीजेपी की ओर से गोपालजी ठाकुर और आरजेडी की ओर से पूर्व मंत्री ललित यादव आमने-सामने है। समस्तीपुर की सीट पर बिहार सरकार के दो मंत्रियों के बच्चों के बीच मुकाबला है। नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चिराग पासवान की पार्टी से उम्मीदवार है तो नीतीश सरकार में ही मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में खड़े है। बेगूसराय सीट पर एक बार फिर बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में है। मुंगेर सीट पर जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है।

लोहरदगा लोकसभा सीट में भाग्य आजमा रहे 15 प्रत्याशियों की किस्मत 14 लाख 41302 मतदाता लिख रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के ठोस इंतजाम किए गए हैं। कंट्रोल रूम से पल-पल की सूचना ली जा रही है। लोहरदगा लोकसभा सीट में कुल 14 लाख 41302 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 713911 पुरुष और 727387 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में कुल 1748 मतदान केंद्रों में वोट डाले जा रहे हैं। शांति व्यवस्था के बीच मतदान प्रारंभ हो गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहरी मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक में सुरक्षा व्यवस्था के ठोस इंतजाम हैं। सिर्फ लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लोहरदगा जिला की बात करें तो यहां पर 370519 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 186597 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 133920 है। लोहरदगा जिला में कुल 428 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहर से लेकर गांव तक लोकतंत्र के महापर्व का शोर सुनाई देने लगा है। चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस इंतजाम किए हैं। इसके तहत वेब कास्टिंग से भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा डीसी-एसपी सहित अन्य अधिकारी भी अलग-अलग मतदान केंद्रों के निरीक्षण को लेकर निकल चुके हैं।

See also  सुदन गुरूंग जिसने नेपाली युवाओं के गुस्से को आंदोलन में बदला, दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भी शांत नहीं हुआ गुस्सा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now