हिंदू त्योहार की छुट्टियां में कटौती पर सियासत तेज, बीजेपी बोली- नीतीश सरकार हिन्दू विरोधी, लालू के साथ जाने पर शुरू हो गया तुष्टीकरण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 28, 2023

पटनाः बिहार में शिक्षा विभाग के साल 2024 के लिए नये अवकाश कलैंडर के जारी होने के बाद बयानबाजी शुरू हो गई है। विपक्ष में बैठी बीजेपी ने सरकार को एक बार फिर घेरा है। बीजेपी के नेताओं को कहना है कि नीतीश और तेजस्वी की सरकार हिंदू विरोधी है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश सरकार ने हिंदू त्यौहारों के छुट्टियां में कटौती करके हिंदू विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। राज्य के डिप्टी सीएम के बयान को आधार बनाकर मोदी ने नीतीश-तेजस्वी की सरकार पर निशाना साधा है। मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बयान दिया था कि मंदिर में जाने से पेट नहीं भरता और उसके 24 घंटे के भीतर ही हिंदू त्यौहारों की छुट्यिं खत्म कर दी गई, इन छुट्यिं को खत्म करने की जिम्मेवारी कौन लेंगे नीतीश या तेजस्वी। मुस्लिम स्कूलों में शुक्रवार के बाद क्या मंगलवार को हिंदू स्कूलों में छुट्टी होगी।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस मामले पर कहा कि नीतीश कुमार के लालू यादव के साथ जाने का असर अब दिखने लगा है। नीतीश कुमार की सरकार लालू यादव के दवाब में चलते हुए तुष्टीकरण की नीति पर चल रही है। शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद विपक्षी दल बीजेपी के साथ साथ सरकार में शामिल कांग्रेस ने भी इस फैसले का विरोध किया है। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा है कि शिक्षा विभाग का ये फैसला गलत है। सरकार को इस फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए।
बिहार के स्कूलों में हिंदू त्योहार की छुट्टी कम करने और मुस्लिम त्यौहारों की छुट्टी में बढ़ोतरी के फैसले का सिर्फ सियासी विरोध ही नहीं हो रहा है बल्कि शिक्षकों के अंदर भी इस फैसले का भारी विरोध है। इससे पहले भी रक्षाबंधन के मौके पर अचानकर छुट्ी खत्म करने का चौतरफा विरोध हुआ था। शिक्षा विभाग के फैसले के विरोध में उस समय छात्राओं ने स्कूल नहीं जाने का अघोषित फैसला कर लिया था, शिक्षक-शिक्षिका तो स्कूल पहुंचे थे लेकिन छात्राएं स्कूल नहीं गई थी और छात्रों की संख्या भी नाममात्र ही रहा था। लगातार विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने अवकाश को लेकर अपनी सूची में बदलाव किया था जिसके बाद पूरा मामला शांत हो गया था। एक बार फिर शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है।

See also  बिहार में महिला होमगार्ड को बंधक बना दुष्कर्म, छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now