राँची में एशिया हॉकी चैंपियन बनेगी टीम इंडिया ? जापान से फ़ाइनल आज, 7 साल बाद गोल्ड की उम्मीद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 5, 2023

क्या रांची की धरती महिला हॉकी के लिए लकी साबित होगी ? अगर जापान की टीम को टीम इंडिया ने आज शिकस्त दे दी तो झारखंड में हॉकी को लेकर एक नई लहर चल पडने की पूरी उम्मीद है । भारत और जापान दोनों ने रांची के मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है । रविवार को दोनों टीम के बीच खिताबी मुकाबला है । शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में जापान ने चीन को 2-1 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 2-0 से मात दी। चीन और कोरिया के बीच अब ब्रोंज मेडल के लिए भिडंत होगी । मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार आगाज करते हुए पहले ही हाफ के अंदर ही 2-0 की बढ़त बना ली। झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे ने 11वें मिनट में मैदानी गोल के रूप पहला गोल किया। सात मिनट बाद विट्टल वैश्नवी फाल्के ने 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके 2-0 की बढ़त दिला दी ।
दूसरे हाफ में जापानी टीम ने ज़बरदस्त हमला किया लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने बढ़त को कम होने नहीं दिया और जापानी टीम कोई भी गोल दागने में नाकाम रही । भारत ने 2-0 की बढ़त को कायम रखते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया।

See also  चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली

इससे पहले, सेमीफाइनल-1 में जापान के लिए काना उराता ने 34वें और मियू सुजुकी ने 44वें मिनट में दूसरा गोल किया। चीन की ओर से एकमात्र गोल तियांतियन लोउ ने 11वें मिनट में दागा।

पांचवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हरा दिया। मलेशिया के लिए एकमात्र गोल पहले ही मिनट में नुरमजैतुल स्याफी ने किया। राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।IMG 3854

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now