पीएम मोदी का रांची में भव्य स्वागत,सड़कों पर पीएम की झलक पाने उमड़ी भीड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 14, 2023

रांची। मंगलवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची पहुंचे । एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने स्वागत किया । धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंचे हैं । खूंटी के उलिहातू में बिरसा मुंडा के जन्मस्थ्ली पर पीएम मोदी जाएंगें और श्रद्धांजलि देंगे । हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर पहुंच कर पीएम मोदी का स्वागत किया । हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, फूलो-झानो, पोटो हो और नीलांबर-पीतांबर जैसे वीर पुरुखों की वीर भूमि, झारखण्ड की पावन धरती पर देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी का हार्दिक अभिनंदन, स्वागत और जोहार।

रीमा मोदी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि

मध्य प्रदेश में यादगार रैलियों और रोड शो के बाद रांची पहुंच चुका हूं कल 15 नवंबर का दिन बहुत विशेष है। मुझे झारखंड के लोगों के साथ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। उनकी जन्मस्थली उलिहातू जाने का सुअवसर मिलने से बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

See also  रांची में दिव्यांग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या, घर से जेवर और नकद गायब

इस दौरे में खूंटी में जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाऊंगा, वहीं आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए 24,000 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक योजना का भी शुभारंभ करूंगा।

कल झारखंड का स्थापना दिवस भी है। इस अवसर पर यहां के अपने सभी परिवारजनों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

https://x.com/bjp4jharkhand/status/1724309336732959145?s=61&t=VKtNgTkB3vieMvQwUts8Gg

इधर झारखंड बीजेपी ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है कि पीएम मोदी जनजातीय समुदाय के लिए बड़ी योजना का एलान कर सकते हैं । पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की एक चुनावी रैली में कहा कि झारखंड में पूरे देश के आदिवासी समाज के लिए बड़ी योजना का एलान होगा।

इधर रांची में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक अमर बाउरी ने पीएम मोदी के रोड शो के लिए तैयारियों की झलकियाँ सोशल मीडिया पर शेयर किया है । उन्होंने लिखा है कि ऐतिहासिक होगा पीएम मोदी का रोड शो

https://x.com/amarbauri/status/1724408691292840011?s=61&t=VKtNgTkB3vieMvQwUts8Gg

पीएम मोदी जनजातीय गौरव दिवस के मौक़े पर जनजातीय संग्रहालय भी जाएँगें ।

See also  पटना समेत 6 जिलों में 14 मई को ब्लैक आउट, 15 मिनट तक छाया रहेगा अंधेरा, सायरन बजते ही बंद करनी होगी लाइट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now