रांची में दिव्यांग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या, घर से जेवर और नकद गायब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 7, 2025

रांची में दिव्यांग महिला की ब्लेड से गला काटकर हत्या, घर से जेवर और नकद गायब

रांचीः राजधानी रांची के लटमा रोड़ स्थित आसरी गार्डेन में 60 साल की दुव्यांग महिला विश्पासी हन्ना तिरू की ब्लेड से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। वह फ्लैट में अकेली रहती थीं और चलने फिरने में असमर्थ थीं। मृतका का भजीजा अनिल शनिवार दोपहर खाना पहुंचाने फ्लैट पहुंचा तो दरवाजा खुला था। विश्वासी फर्श पर पड़ी थी। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को जानकारी दी। शव के पास की एक ब्लेड पड़ा हुआ था।

CCL के सर्वर में आयी खराबी, डिस्पैच हुआ ठप
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वारदात स्थल की एफएसएल से भी जांच करवाई गई। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कुछ चीजें को जांच के लिए जब्त कर अपने साथ ले गई। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

झारखंड के 10 जिलों में शीतलहर, कांके का पारा 4.5 डिग्री तक पहुंचा
इस मामले में हटिया निवासी अनिल कुमार तिरू ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम अपार्टमेंट और उसके आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।जगन्नाथपुर थानेदार दिग्विजय सिंह के अनुसार दिव्यांग बुजुर्ग विश्वासी तिरू के पास एक चार पहिया वाहन है, उन्हें कहीं जाना होता था तो चालक उसे अपने साथ ले जाया करता था। कर्रा से एक महीने पहले विश्वासी कार से ही लौटीं थी, इसके बाद चालक कार लेकर चला गया।थानेदार दिग्विजय सिंह का कहना है कि चालक का मोबाइल भी स्वीच आफ है। हालांकि जल्द ही चालक के घर पुलिस जाएगी और उससे पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि मेकॉन कॉलोनी निवासी सलोमी होरा से भी पुलिस पूछताछ करेगी। सलोमी होरा बुजुर्ग विश्वासी के लिए खाना खुद बनाकर खिलाया करती थी। 30 नवंबर को उनके चाची के भाई की लड़की एलिन सांगा चार दिन रहकर 30 नवंबर को अपने घर खूंटी चली गई थी। चाची बिल्कूल अकेले रह रही थी।

See also  रांची में बीजेपी नेता के घर चली गोली, क्रिकेट के विवाद में फायरिंग,चाकूबाजी और पथराव

सिमडेगा में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत
खाना देने पहुंचा भतीजा, फर्श पर पड़ा खून लगा ब्लेड
बुजर्ग महिला के भतीजा अनिल ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को वे चाची को खाना देने के लिए उनके फ्लैट में गए थे। देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था और दरवाजा आगे पीछे हिल रहा था। अंदर जाने पर देखा कि उनकी चाची विश्वासी हन्ना तिरू जमीन पर गिरी हुई थी। खून बह रहा था. यह देखकर वह घबरा गए और अपने चाचा दास टोपनो को घटना की जानकारी दी। उनके चाचा भी भागे भागे मौके पर पहुंचे और नजदीक जाकर देखा कि उनकी चाची का ब्लेड से गला काटा हुआ है। फर्श में खून लगा ब्लेड भी पड़ा हुआ था।घटना की जानकारी जगन्नाथपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

हजारीबाग जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ACB ने 6 को किया गिरफ्तार
अलमीरा खुला था, जेवरात व कैश गायब
परिजन अनिल के मुताबिक, फ्लैट में रखे अलमीरा खुला हुआ था। उसमें रखे जेवरात व कैश रुपए भी गायब थे। आशंका जतायी गई है कि अपराधियों ने लूटपाट के मकसद से घटना को अंजाम दिया होगा।

See also  गाड़ी मालिकों के लिए खुशखबरी, 20 साल पुराने वाहन अब नहीं होंगे कबाड़, केंद्र ने जारी किया नया नियम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now