Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | खत्म नहीं हो रहे कार बाजार के ‘बुरे दिन’, मारुति सहित इन कंपनियों की बिक्री ने लगाया बड़ा गोता

खत्म नहीं हो रहे कार बाजार के ‘बुरे दिन’, मारुति सहित इन कंपनियों की बिक्री ने लगाया बड़ा गोता

livedainik
April 2, 2022 12:24 PM
By
livedainik
4 years ago
Share
SHARE

नयी दिल्ली। भारत के कार बाजार पर जारी संकट के बादल छंटते नजर नहीं आ रहे हैं। देश में एक बार फिर कारों की बिक्री के निराशाजनक आंकड़े सामने आए हैं। इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी के कारण देश की प्रमुख वाहन कंपनियों मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर की घरेलू बिक्री में मार्च, 2022 के दौरान गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी तरफ, टाटा मोटर्स, स्कोडा और किआ इंडिया ने पिछले महीने अपनी अब तक की सबसे अधिक मासिक थोक बिक्री हासिल की है।

Contents
  • मारुति की बिक्री ने लगाई डुबकी
  • हुंडई की बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट 
  • टाटा की बढ़ी बिक्री 
  • टोयोटा और महिंद्रा में भी दिखी ग्रोथ 
  • किआ और स्कोडा ने किया कमाल 

कार बाजार में कुद कंपनियों के आंकड़े काफी आश्चर्यजनक रहे हैं। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बताया कि मार्च, 2022 में उसकी बिक्री पिछले पांच वर्षों के दौरान सबसे अधिक रही। वहीं स्कोडा मोटर्स ने मार्च के दौरान पांच गुना वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी मार्च के दौरान अपने यात्री वाहन की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है।

See also  UPI ट्रांजेक्शन होगा महंगा! 3000 से ज्यादा लेन-देन पर चार्जेस लगाने की तैयारी

मारुति की बिक्री ने लगाई डुबकी

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि मार्च महीने में उसकी घरेलू बिक्री सात प्रतिशत घटकर 1,43,899 इकाई रही जो एक साल पहले इसी माह में 1,55,417 इकाई थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 16,52,653 इकाइयों की बिक्री की है। कंपनी ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की कमी का वित्त वर्ष 2021-22 में वाहनों के उत्पादन पर कुछ प्रभाव पड़ा था। प्रभाव को कम करने के लिए सभी संभव उपाय किए लेकिन स्थिति अब भी अनिश्‍चित बनी हुई है और इसका वित्त वर्ष 2022-23 में भी उत्पादन पर कुछ प्रभाव हो सकता है।’’

हुंडई की बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट 

हुंडई मोटर इंडिया की कुल बिक्री भी सालाना आधार पर मार्च, 2022 में 14 प्रतिशत घटकर 55,287 इकाई रह गई। कंपनी ने इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में 64,621 इकाइयां बेची थी।

See also  Budget से पहले आई खुशखबरी, सस्ता हो गया LPG गैस सिलेंडर

टाटा की बढ़ी बिक्री 

टाटा मोटर्स ने मार्च, 2022 के दौरान अपने यात्री वाहनों की किसी एक महीने में सबसे अधिक बिक्री हासिल की है। कंपनी की थोक बिक्री मार्च 2021 में 29,654 इकाइयों से 43 प्रतिशत बढ़कर मार्च, 2022 में 42,293 इकाई पर पहुंच गई। टाटा मोटर्स यात्रा वाहन-प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्र ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने अपनी नई श्रेणी के वाहनों की मजबूत मांग और आपूर्ति पक्ष को लेकर की गई चुस्त कार्रवाई से अब तक की सबसे अधिक वार्षिक, त्रैमासिक और मासिक बिक्री हासिल की है।’’

टोयोटा और महिंद्रा में भी दिखी ग्रोथ 

महिंद्रा ने बताया कि घरेलू बाजार में पिछले महीने उसके यात्री वाहनों की बिक्री 65 प्रतिशत बढ़कर 27,603 इकाई हो गई, जो मार्च 2021 में 16,700 इकाई थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की थोक बिक्री भी मार्च, 2022 में 14 प्रतिशत बढ़कर 17,131 इकाई हो गई। एक साल पहले के इसी महीने में उसने 15,001 इकाइयों की बिक्री की थी।

See also  Gi टैग की जंग में झारखंड फिसड्डी, चींटी की चटनी तक ओड़िशा ने छीनी, 547 उत्पादों में झारखंड के सिर्फ सोहराय पेटिंग का नाम

किआ और स्कोडा ने किया कमाल 

वाहन निर्माता किआ की बिक्री भी पिछले महीने बढ़कर 22,622 इकाई पर पहुंच गई। यह कंपनी द्वारा किसी एक महीने में बेचे गए वाहनों की सबसे अधिक संख्या है। स्कोडा ऑटो ने बताया कि मार्च, 2022 में उसकी बिक्री पांच गुना बढ़कर 5,608 इकाई पर आ गई। कंपनी ने मार्च, 2021 में 1,159 कारों को बेचा था। इस दौरान एमजी मोटर ने 4,721 और निसान ने 3,007 इकाइयों की बिक्री की। दोनों कंपनियों की बिक्री में गिरावट आई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मार्च में GST कलेक्शन ने तोड़े पुराने सारे रिकॉर्ड, जानिए सरकारी खजाने में कितने लाख करोड़ आए
Next Article आज का राशिफल 2 अप्रैल 2022: मिथुन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, इन्हें बरतनी होगी सावधानी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

2 days ago
IRCTC New Food Rule 2026:ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं मिलेगा खाना, IRCTC ने बदले नियम

IRCTC New Food Rule 2026:ट्रेनों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं मिलेगा खाना, IRCTC ने बदले नियम

1 week ago
1 जून से बढ़े LPG के दाम, 42 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, 6 माह में 97% महंगा हुआ LPG

1 जून से बढ़े LPG के दाम, 42 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, 6 माह में 97% महंगा हुआ LPG

1 week ago
पेट्रोल-डीजल की कीमत में दो हफ्तों के अंदर चौथी बार बढ़ोतरी,जानें- आपके शहर में क्या है नए रेट

पेट्रोल-डीजल की कीमत में दो हफ्तों के अंदर चौथी बार बढ़ोतरी,जानें- आपके शहर में क्या है नए रेट

2 weeks ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?