इंग्लैंड में वोट डालने की उम्र सीमा 18 से घटा कर 16 की गई, पीएम केर स्टार्मर ने किया ऐलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2025

uk voters 16 years

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केर स्टार्मर ने ऐलान किया है कि इंग्लैंड में वोट डालने की उम्र सीमा 18 से घटाकर 16 की जाएगी । स्टार्मर ने दलील दी की 16 साल के युवक-युवतियां टैक्स देते हैं, काम करते हैं तो वोट क्यों नहीं दे सकते । स्टार्मर के इस ऐलान से ब्रिटेेन में बड़ी आबादी वोट दे पाएगी ।

केर स्टारमर के नेतृत्व वाली यूके सरकार ने देश के लोकतंत्र में एक ऐतिहासिक बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अब 16 और 17 वर्ष की आयु के युवा भी अगले आम चुनाव में मतदान कर सकेंगे। यह फैसला 2029 में होने वाले चुनाव से लागू होगा, जिससे करीब 1.5 मिलियन किशोरों को वोट डालने का अधिकार मिल जाएगा

अब तक यूके में वोटिंग की न्यूनतम आयु 18 वर्ष थी, जो दुनिया के ज्यादातर देशों की तरह ही है। सरकार का तर्क है कि 16-17 वर्ष की उम्र में युवा काम करना, टैक्स देना और सेना में सेवा करना शुरू कर देते हैं—इसलिए उन्हें देश के भविष्य में आवाज़ देने का अधिकार मिलना चाहिए । 

See also  सावधान! आ रहा एक और तूफान, 65KM/H चलेंगी हवाएं; इन 5 राज्यों में तबाही की बारिश

ब्राजील, अर्जेंटीना, इक्वाडोर, क्यूबा, ऑस्ट्रिया, निकाराहुआ, माल्टा में 16 वर्ष के युवा वोट डाल सकते हैं ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now