रांचीः दिल्ली-रांची इंडियो फ्लाइट (6 इ-2614) में उड़ान से ठीक पहले शुक्रवार को तकनीकी खराबी आ गयी, जिससे 168 यात्री भीषण गर्मी में दो घंटे तक बेहाल रहे। इस दौरान क्रू मेंबर्स को भी विमान में ही बैठाये रखा गयज्ञ। विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम(AC) बंद होने से केबिन के भीतर गर्मी और उमस लगातार बढ़ती गयी। काफी देर तक एयरलाइन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकालने और विमान का दरवाजा बंद रहने से यात्रियों का आक्रोश बढ़ गया। जब उन्होंने क्रू मेंबर्स के समक्ष आपत्ति जतायी और विमान के भीतर ही हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद इंडिगो कर्मियो ने विमान का दरवाजा खोला और यात्रियों को बाहर निकाल कर वापस टर्मिनल भेजा।
इंडिगो एयरलाइन पर यात्रियों ने क्या लगाए आरोप?
यात्रियों का आरोप है कि उन्हें एक घंटे से ज्यादा समय तक बिना एसी के विमान के अंदर बैठाए रखा गया। यात्रियों का कहना है कि जब भी वे केबिन क्रू से इसकी शिकायत करते तो उन्हें बार-बार सिर्फ पांच मिनट और रुकने को कहा जाता रहा, लेकिन फिर में हालात में कोई बदलाव नहीं हुए और विमान के बंद केबिन में ठंडक और हवा न होने की वजह से लोगों का दम घुटने लगा।
दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-2614 में यात्रियों का आरोप
करीब एक घंटे तक बिना एसी के विमान में बैठाए रखा गया बंद केबिन में बुजुर्ग और बच्चे गर्मी से बेहाल।
यात्रियों का कहना है कि उन्हें बार-बार सिर्फ पांच मिनट और रुकने को कहा जाता रहा लेकिन हालात नहीं बदले। बंद… pic.twitter.com/5pXLQPzwtq
— Varun (@varunbhasinji) June 26, 2026
यात्रियों के मुताबिक, बंद केबिन में गर्मी इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद बुजुर्ग, बच्चे और बाकी यात्री बेहाल हो गए। जब काफी देर तक विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरा, तो यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया।
घटना के बाद एयरलाइन ने क्या कहा?
सूत्रों के अनुसार इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि विमान में अंदर कुछ तकनीकी खराबी (Technical Glitch) थी और एसी काम नहीं कर रहे थे। इसलिए अब यात्रियों के सुरक्षित उड़ान के लिए फ्लाइट बदल दी गई है और यात्रियों को शाम छह बजे एयरलाइन के दूसरे विमान से रांची ले जाया जाएगा।


