गैंगस्टर राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी, कहा- दुनिया के किसी कोने में रहो, वहीं मारेंगे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2026

गैंगस्टर राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी, कहा- दुनिया के किसी कोने में रहो, वहीं मारेंगे

रांचीः झारखंड के दो बड़े गैंगस्टर आमने-सामने होते नजर आ रहे है। विदेश में रहकर झारखंड के कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले दोनों गैंगस्टरों के बीच टकराव ने गैंगवार की आहट दे दी है। दोनों गैंगों के बीच चल रहे कंपीटिशन ने अब नया रूप ले लिया है। सोशल मीडिया पर राहुल सिंह ने प्रिंस खान को खुली चुनौती दे दी है। राहुल सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रिंस खान को जान से मारने की धमकी दी है।

WA 1782526246131 250x300 1
सोशल मीडिया पर दी खुली चुनौती, कहा- हिसाब जल्द होगा:
अपराधी राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए कहा कि प्रिंस खान तैयार रहो, मेरा देश, मेरा काम और मेरे लोगों से उलझने का रिजल्ट जल्द ही तुमको मिलेगा। तुम दुनिया के जिस कोने में रहोगे, वहां मारेंगे और दूसरों की फैमिली से पहले अपनी फैमिली देख लेना और जितना सेफ करना हो कर लेना।जल्द ही तुम्हारा हिसाब होगा।धमकी का सिलसिला यहीं नहीं रुका राहुल सिंह ने धनबाद का जिक्र करते हुए आगे लिखा, प्रिंस खान होश में रहना, धनबाद से मारते-मारते पाकिस्तान पहुंच जाएंगे। इस सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद झारखंड में दोनों गिरोह के बीच टकराव बढ़ सकती है।

See also  गोड्डा के डुमरिया पुल पर मंडराने लगा खतरा, कुछ ही साल में हो गया जर्जर, पिलर में कई जगह दरारें
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now