पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, TMH में कराया गया भर्ती, रघुवर दास अस्पताल पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2026

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन की बुधवार रात को तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद चंपाई सोरेन को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। वो अभी डॉक्टरों की निगरानी में है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

champai soren raghubar das
गुरुवार को चंपाई सोरेन के स्वास्थ की जानकारी लेने और उनका हाल जानने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास टीएमएच अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चंपाई सोरेन और डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इस दौरान चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी वहां मौजूद थे। रघुवर दास से चंपाई सोरेन को स्वास्थ्य लाभ लेने की सलाह देते हुए उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

 

See also  दिल्ली पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कहा- दो दिनों के लिए आया हूं, जो भी फैसला लिया जाएगा, बता दिया जाएगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now