ऐसा सामूहिक शौचालय तो आपने सपने में भी नहीं देखा होगा, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

toilet

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा वायरल हो जाता है, जिसे देखकर आप अपना माथा पीट लेते हैं। सोशल मीडिया पर अतरंगी चीजें देखने को मिलती रहती हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो कुछ बताने की जरूरत ही नहीं है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह सामूहिक शौचालय बनाया गया है। तो चलिए पूरी बात बताते हैं।

आप अब तक न जानें कितनी बार पब्लिक टॉयलेट में गए होंगे। कई बार होटल और रेस्टोरेंट के भी शौचालय में गए होंगे। वहां देखा होगा कि सभी अलग-अलग बने होते हैं और सब में दरवाजा भी होता है। लेकिन वायरल वीडियो में तो दुनिया का सबसे अनोखा शौचालय देखने को मिला। वीडियो में नजर आया कि एक साथ कई सारे इंडियन स्टाइल के कमोड लगे हुए हैं और एक भी कवर नहीं है। इसका मतलब अगर एक साथ दो लोग वहां कमोड यूज कर रहे हैं तो वो दोनों एक दूसरे को साफ-साफ देख सकते हैं।

See also  धनबाद में कुंभ नाथ सिंह के शादी की सालगिरह कार्यक्रम में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड ने कई राउंड चलाई गोली

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, बाबूलाल ने कहा शर्मनाक

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर global_informers_official नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘चीन में टॉयलेट, क्या आप जाओगे?’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहली बार देख रहा हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये अभी बन रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- सामूहिक शौचालय। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि लाइव दैनिक नहीं करता है।

क्या है जल जीवन मिशन घोटाला, पूर्व कांग्रेस मंत्री महेश जोशी को ED ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

See also  वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के नाश्ते में मिला कीड़ा, पटना से हावड़ा जा रही थी ट्रेन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now