रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अब अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर मात्र 4 गाड़ियां रखने का निर्णय लिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोक भवन में अपने वाहन काफिले (कारकेड) की संख्या घटा दी है। अब केवल 4 गाड़ियां ही रखी जाएंगी।
राज्यपाल ने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से यह जानकारी साझा करते हुए कहा, “माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के आह्वान पर ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के उद्देश्य से लोक भवन, झारखंड में मेरे द्वारा कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर मात्र 4 गाड़ियां रखने का निर्णय लिया गया है।”
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें और ऊर्जा संरक्षण के इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान पर ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के उद्देश्य से लोक भवन, झारखण्ड में मेरे द्वारा कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर मात्र 4 गाड़ियाँ रखने का निर्णय लिया गया है।#EnergyConservation
#SaveFuel— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) May 13, 2026
मुख्य बिंदु
निर्णय का आधार: प्रधानमंत्री के ईंधन संरक्षण एवं संसाधन संरक्षण के आह्वान पर।
प्रभाव: राज्यपाल के आधिकारिक आवास लोक भवन में वाहनों की संख्या सीमित।
अपील: सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें।
यह कदम पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में एक उदाहरण प्रस्तुत करता है। राज्यपाल का यह पहल पूरे देश में ऊर्जा संरक्षण की मुहिम को मजबूती प्रदान करेगा।


