Video: रांची में डॉग कैचर्स को देख भड़की महिला, सोसाइटी वालों को सुनाने लगी खरी-खोटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 19, 2026

dog

रांची:  आवारा कुत्तों से परेशान रांची के खेलगांव सोसाइटी के लोगों ने जैसे ही निगम के डॉग स्क्वॉयड को बुलाया वैसे ही एक महिला भड़क गई और सोसाइटी के लोगों को खरी-खोटी सुनाने लगीं । महिला कुत्तों को पकड़ने का विरोध कर रही थी और लोगों को कुत्तों से प्रेम करने की सलाह दे रही थी । काफी देर तक महिला और खेलगांव सोसाइटी के लोगों के बीच बहस चलती रही । लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । 

रांची के खेलगांव में शुक्रवार की दोपहर सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी ने कुत्तों की सुरक्षा के लिए कई लोगों से भिड़ गई । महिला ने चीख-चीख कर लोगों को कुत्तों से प्यार की नसीहत देनी चाही लेकिन आवारा कुत्तों से परेशान लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हुए और हर हाल में सोसाइटी कॉम्प्लेक्स को डॉग मुक्त करने पर आमादा हो गए । महिला का आरोप है कि आवारा कुत्तों पर सु्प्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है ।

See also  हजारीबाग में प्रखंड प्रमुख पति और कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या,कटकमदाग के पूर्व मुखिया थे उदय साव

गौरतलब है कि सोसाइटी में सौ के करीब कुत्ते हैं जिनकी वजह से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि डॉग लवर्स की वजह से आवारा कुत्तों की आबादी लगातार बढ़ रही है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now