झारखंड विधानसभा में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास, बाबूलाल ने जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का नाम जोड़ने की मांग की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 28, 2025

रांचीःझारखंड विधानसभा में आज महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुआ। मंत्री दीपक बिरुवा ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चर्चा के दौरान यह सुझाव दिया कि जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो के नाम भी भारत रत्न के लिए भेजे जाने चाहिए। वहीं, विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि अब तक किसी भी आदिवासी नेता को भारत रत्न की उपाधि नहीं दी गई है, इसलिए गुरुजी शिबू सोरेन को यह सम्मान मिलना चाहिए। प्रस्ताव पारित होने के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी सदन में मौजूद रहीं।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो को भी भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास करने की मांग की । कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि अभी तक किसी भी आदिवासी को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया गया है इसलिए शिबू सोरेन को भारत रत्न मिलना चाहिए  ।

See also  भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने दिया सांसद पद से इस्तीफा, टिकट बंटवारे से हैं नाराज; नीतीश कुमार को चिट्ठी में लिखी बड़ी बात...

। आदिवासी नेता के तौर पर उनकी पहचान को सम्मान मिले और झारखंड सहित देश भर के आदिवासियों की आवाज बनने वाले शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग विधानसभा से भी उठी है। सवाल ये उठ रहा है कि केंद्र सरकार पहली बार किसी आदिवासी नेता को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देगी । अभी तक भारत रत्न से जितने भी लोगों को सम्मानित किया गया है उनमें  किसी भी आदिवासी को ये सम्मान नहीं मिला है । 

वर्ष – भारत रत्न सम्मानित व्यक्तित्व

भारत रत्न 2024

  • कर्पूरी ठाकुर

  • लाल कृष्ण आडवाणी

  • पी. वी. नरसिम्हा राव

  • चौधरी चरण सिंह

  • एम. एस. स्वामीनाथन

भारत रत्न 2019

  • प्रणब मुखर्जी

  • नानाजी देशमुख

  • भूपेन हजारिका

भारत रत्न 2015

  • मदन मोहन मालवीय

  • अटल बिहारी वाजपेयी

भारत रत्न 2014

  • सी. एन. आर. राव

  • सचिन तेंदुलकर

भारत रत्न 2009

  • भीमसेन जोशी

भारत रत्न 2001

  • लता मंगेशकर

  • उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ

भारत रत्न 1999

  • जयप्रकाश नारायण

  • अमर्त्य सेन

  • गोपीनाथ बोरदोलोई

  • पंडित रवि शंकर

See also  ED पूछताछ के बाद बोले हेमंत सोरेन, झुकेगा नहीं, ताबूत में ठोकेंगे आखिरी कील, जरूरत पड़ी तो गोली खाऊंगा

भारत रत्न 1998

  • एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी

  • चिदंबरम सुब्रमण्यम

भारत रत्न 1997

  • गुलजारीलाल नंदा

  • अरुणा आसफ़ अली

  • ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

भारत रत्न 1992

  • मौलाना अबुल कलाम आज़ाद

  • जे. आर. डी. टाटा

  • सत्यजित राय

भारत रत्न 1991

  • राजीव गांधी

  • सरदार वल्लभभाई पटेल

  • मोरारजी देसाई

भारत रत्न 1990

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर

  • नेल्सन मंडेला

भारत रत्न 1988

  • एम. जी. रामचंद्रन

भारत रत्न 1987

  • ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान

भारत रत्न 1983

  • विनोबा भावे

भारत रत्न 1980

  • मदर टेरेसा

भारत रत्न 1976

  • के. कामराज

भारत रत्न 1975

  • वी. वी. गिरि

भारत रत्न 1971

  • इंदिरा गांधी

भारत रत्न 1966

  • लाल बहादुर शास्त्री

भारत रत्न 1963

  • ज़ाकिर हुसैन

  • पांडुरंग वामन काने

भारत रत्न 1962

  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद

भारत रत्न 1961

  • डॉ. बिधान चंद्र राय

  • पुरुषोत्तम दास टंडन

भारत रत्न 1958

  • धोंडो केशव कर्वे

भारत रत्न 1957

  • गोविंद बल्लभ पंत

भारत रत्न 1955

  • पंडित भगवान दास

  • एम. विश्वेश्वरैया

  • पंडित जवाहरलाल नेहरू

भारत रत्न 1954

  • सी. राजगोपालाचारी

  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

  • डॉ. सी. वी. रमन

See also  हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दिशोम गुरु की आ रही है याद, कहा- वह मेरे साथ नहीं हैं, बहुत कष्टकारी क्षण है यह
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now