प्रेम प्रसंग के शक में पति-पत्नी का हुआ झगड़ा, कमरे में पहुंची पत्नी ने सोए पति का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2025

hospital

डेस्कः यूपी के संभल में गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार रात पत्नी ने प्रेम संबंधों के शक में पति का सोते समय ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में लहूलुहान हालत में युवक को इलाज के लिए गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। युवकी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गांव दौलतपुर निवासी राजू पुत्र महीपाल की शादी पांच माह पूर्व बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव मिर्जापुर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आपसी मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। दोनों पति और पत्नी एक दूसरे पर प्रेम संबंधों के आरोप लगा रहे थे। शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंधों के शक में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट भी हुई।

See also  पहचान नहीं हो इसलिए जला दिया चेहरा, पटना में महिला की लाश मिलने से सनसनी

जवानी खराब कर रहे वीडियो गेम्स, लड़कों की एक पीढ़ी ऑनलाइन औसत से ज्यादा समय दे रही

बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद में पति सो गया, लेकिन इसी दौरान गुस्से में आगबबूला पत्नी ने ब्लेड से हमला कर उसके गुप्तांग को काट डाला। हमले के बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले गए।

थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। युवक को मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह सनसनीखेज घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में लोग घटना को लेकर हैरान हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली की वापसी; AUS दौरे के लिए ऐसी होगी भारतीय टीम!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now