प्रेमी संग होटल में पकड़ी पत्नी, पुलिस व पति को देख छत से 12 फीट नीचे लगा दी छलांग, वीडियो वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2025

Baghpat: बागपत के बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मामला उस समय चर्चा में आ गया, जब एक विवाहिता होटल की छत से छलांग लगाकर फरार हो गई। वजह थी विवाहेतर संबंध। महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में मौजूद थी और पुलिस को पति के साथ आते देख डर गई। वह तुरंत होटल की खिड़की से कूदी और फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, महिला और उसका पति का पहले से कानूनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी बड़ौत स्थित एक होटल में अपने प्रेमी के साथ रुकी हुई है।

पति ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस पति के साथ होटल पहुंची, तो महिला ने पति और पुलिस को साथ देखते ही पकड़े जाने के डर से होटल की छत से लगभग 12 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी।

जमशेदपुर में आतंक का साया! शहर में 18 स्लीपर सेल; सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी आशंका

See also  हनीट्रैप गैंग में वसूली करवाता था हेड कांस्टेबल; महिला और एक अन्य गिरफ्तार

ये पूरी घटना वहां मौजूद ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में महिला को छत से कूदते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देखकर क्षेत्रवासी भी हैरान रह गए।

हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहे कानूनी विवाद की जांच के साथ अब यह नया मामला भी जुड़ गया है।

ईरान में मचेगी तबाही, इजरायल का साथ देने युद्ध में कूद सकता है US; परमाणु ठिकानों पर हमले का प्लान

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, बागपत के तुगाना गांव की एक युवती की शादी 2019 में ककोर गांव में हुई थी। दोनों का एक बेटा है। पति-पत्नी साथ ही रहते हैं। पति का आरोप है कि पत्नी के शादी से पहले ही कई लोगों से संबंध थे। जो शादी बाद भी बरकरार हैं। आरोप है कि इन संबंधों का विरोध करने पर पत्नी जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।

See also  'अब रामजीलाल सुमन की माफी भी मंजूर नहीं, वे जहां मिलेंगे वहीं बदला लेंगे'; करणी सेना का एलान

आरोप लगाया कि 21 मई को भी पत्नी और सास ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पति और परिजनों के साथ मारपीट की थी। पति ने छपरौली थाने में शिकायत की थी। पत्नी और पति की एसपी कार्यालय पर महिला सेल में काउंसलिंग चल रही है। सोमवार को तीसरी काउंसलिंग थी। पति अपने भाई के साथ काउंसलिंग के लिए गया था। पत्नी भी आई थी।

पति का कहना है कि बड़ौत दिल्ली बस स्टैंड पर पत्नी अपने प्रेमी की बाइक पर बैठकर जाने लगी। उसे पति के भाई (देवर) ने देख लिया। पति और देवर के पीछा करने पर पता चला कि पत्नी और प्रेमी एक होटल पहुंचे। उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। आरोप है कि इसकी भनक लगते ही पत्नी होटल के पीछे छत से कूदकर चली गई। कथित प्रेमी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पति ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पत्नी उसकी हत्या करवा सकती है।

See also  लव, सेक्स और धोखा! पहले प्यार फिर गर्भपात, शादी तय कर बॉयफ्रेंड फरार, गर्लफ्रेंड का हंगामा

बिहार में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से भूना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now