डेस्कः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF बटालियन को आतंकियों ने निशाना बनाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले के दौरान फायरिंग की आवाजें सुनी गईं, जिसमें CRPF के 3 जवान घायल हो गए हैं। आंतकी घटना पर सीआरपीएफ ने भी बयान जारी किया है। CRPF ने बताया कि आज दोपहर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी।
यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों में राकेश दास के पैर में गोली लगी है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है और उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। वहीं, सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है। उनकी हालत भी स्थिर बताई गई है। गंभीर रूप से घायल जवान के शरीर के ऊपरी हिस्से में गोली लगने के कई घाव हैं, अभी उनकी सर्जरी की जा रही है।

VIDEO | Jammu and Kashmir: Terrorists fire at CRPF party in Kashmir Valley’s Kulgam district, three CRPF personnel injured. More details are awaited.
#Kulgam #CRPF
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/kn20TsnuiV
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2026
CRPF जवानों ने भी आतंकियों की फायरिंग का जवाब दिया। घटना के बाद इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। क्विक रिएक्शन टीमों को मौके पर रवाना किया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।







