कपड़े बदलते वक्त देवर ने बना लिया भाभी का वीडियो और शारीरिक संबंध बनाने को कहा, फिर जो हुआ…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 22, 2025

sextortion

डेस्कः यूपी के सहारनपुर में देवर-भाभी के रिश्तों को तार-तार करने वाला एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। भाभी जब कपड़े बदल रही थी, तो देवर ने अश्लील वीडियो बना लिया और फिर संबंध बनाने का दबाव डाला।

जानकारी के अुनसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला के देवर ने कपड़े बदलने की अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, तो बड़े भाई ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। यह मामला गांव खजूरहेड़ी थाना नकुड़ क्षेत्र का है।

विवाहिता ने थाने में दी तहरीर में अपने दो देवरों इबरार और इसरार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे घर में अकेली देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और नाजायज संबंध बनाने का प्रयास किया।

पहले युवराज फिर धोनी… दोनों दोस्तों का एक ही लड़की पर दिल आया, स्टेडियम में होती थी बॉलीवुड की ‘शांति प्रिया’ की एंट्री!

विवाहिता ने बताया कि उसके देवर इबरार ने कपड़े बदलते हुए उसकी अश्लील वीडियो बना ली और संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा और कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर देगा।

See also  Land Scam: जेएमएम नेता अंतु तिर्की समेत 10 लोगों पर दायर चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

महिला ने अपने दोनों देवरों की करतूत की जानकारी अपने पति को दी, तो उसने अपने भाइयों को कहने के बजाए उसी के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। महिला के पिता रियाज ने बताया कि उनकी बेटी रूबा का निकाह 14 जुलाई, 2022 को शगनूर पुत्र जमिल निवासी गांव खजूरहेड़ी थाना नकुड़ के साथ हुआ था।

उसके ससुराल वालों ने शादी के बाद से ही कम दहेज की शिकायत करते हुए उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट करते थे। उसके दो देवरों ने यह अशोभनीय हरकत की। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ नकुड़ अशोक सिसोदिया ने बताया कि वह इस मामले की स्वयं जांच कर रहे हैं और जांच में आए तथ्यों के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी।

बिहार में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, ट्यूशन पढ़ाकर लौटते समय घर के पास अपराधियों ने मारी गोली

See also  पटना के गोपालपुर में कैश वैन से 40 लाख की लूट, बंदूक की नोक पर वारदात को दिया अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now