रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रांची से महुआ माज़ी को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है । मंगलवार की रात को जिन 35 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए थे उनमें महुआ माज़ी का नाम नहीं था । बुधवार की दोपहर जेएमएम ने एक ही प्रत्याशी का नाम जारी किया जिसमें महुआ माज़ी का नाम था । 2019 की विधानसभा में महुआ माजी को बीजेपी के सीपी सिंह से बहुत कम अंतर से हार मिली थी ।
महुआ माज़ी फ़िलहाल राज्यसभा सांसद और एक बार फिर रांची से विधानसभा सीट से क़िस्मत आज़मा रही हैं । जेएसएम की ओर से महुआ माज़ी उम्मीदवार होंगी ये लगभगत तय था । पिछले कई महीनों से महुआ माज़ी राँची में जनसंपर्क अभियान में लगी हुई थीं । त्योहारों पर उनके पोस्टर शहर भर में लगे रहते थे ।

2019 के विधानसभा चुनाव में महुआ माज़ी लगभग पांच हज़ार वोटों से सीपी सिंह से हारी थीं। जबकि 2014 में यह अंतर 58 हज़ार से ज़्यादा था। रांची सीट से कांग्रेस अपना प्रत्याशी देती रही है लेकिन गठबंधन की वजह से अब यह सीट जेएसएम के खाते में हैं ।








