सांप मारने के लिए उठाया डंडा तो वहां से निकला शिवलिंग! पूजा के लिए उमड़ पड़े लोग

सांप मारने के लिए उठाया डंडा तो वहां से निकला शिवलिंग! पूजा के लिए उमड़ पड़े लोग

बेगूसरायः जिले के परना पंचायत के वार्ड नंबर-9 में एक आश्चर्यजनक घटना से सबको चकित कर दिया है। जिसने भी इस घटना को देखा या सुना सब हैरान रह गये। महाशिवरात्रि से तीन दिन पहले सांप मारने की नाकाम कोशिश के दौरान एक आश्चर्यजनक घटना हुई।

रामगढ़ में CCL के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, न्यू के बीपी कोतरे प्रोजेक्ट का कर रहे है विरोध
दरअसल, बेगूसराय में एक खेत से अचानक शिवलिंग निकलने की घटना को लोग चमत्कार मान रहे है। शिवलिंग के बाहर आते ही लोगों ने वहां पूजा पाठ शुरू कर दिया है। जहां शिवलिंग निकला है वहां अलग बगल ईट से इसकी घेराबंदी भी शुरू हो गई है। सैकड़ों की संख्या में पुरूष और महिलाएं भोले बाबा की पूजा में जुट गये है।

खूंटी में शादी समारोह से लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी भी नाबालिग
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव के बाहर जंगल में कई लोगों ने सांप को देखा था। शनिवार की रात जब सांप दुबारा दिखा तो लोग दहशत में आ गये और कई युवा उसे मारने के लिए दौड़ पड़े। लड़कों ने जंगल के पास जैसे ही सांप पर डंडा चलाना शुरू किया, सांप वहां से भाग गया और डंडा एक पत्थर से टकरा गया। इस दौरान एक बुर्जूग भी गिर गए और उन्हे पत्थर से चोट लग गई। जब लोगों ने उस पत्थर को देखा और खुदाई शुरू की तो वहां शिवलिंग प्रकट हो गये। खुदाई के दौरान खेत में शिवलिंग मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और घर-घर से लोग शिवलिंग की पूजा के लिए उमड़ने लगे। स्थानीय लोग अब जिला प्रशासन से इस जगह मान्यता देकर भव्य मंदिर बनाने की मांग कर रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now