प्रेमिका ने फोन नहीं उठाया तो सूरत से सीधे उसकी ससुराल में पहुंच गया प्रेमी और फिर खूनी खेल…

knife-attack

डेस्कः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। इस दौरान उसने अपने आपको भी चाकू से चोट पहुंचाई है। प्रेमी ने प्रेमिका द्वारा उसके फोन का जवाब नहीं दिए जाने पर ऐसा खौफनाक कदम उठाया है।

कुशीनगर नगरपालिका क्षेत्र के एक वार्ड में मंगलवार को शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए युवक ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद खुद के हाथ की नस भी काट ली। खुद के शरीर पर चाकू से कई जगह वार कर लिया था। पुलिस ने घायल युवक और युवती को इलाज के लिए सीएचसी कसया पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पडरौना मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। युवती के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

प्रसंग में प्रेमी ने प्रेमिका की ससुराल आकर चाकू से वारकर घायल कर दिया, तो वहीं अपने भी हाथ की नस काट लिया। प्रेमिका चीखते चिल्लाते हाइवे पुलिस चौकी की ओर भागी तो युवक भी उसके पीछे पीछे भागते हुए पुलिस चौकी आ गया। चौकी पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

भाजपा का स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर बड़ा आरोप, 11 टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार को दिए, इत्तेफाक या सुनियोजित लूट?

कटेया, गोपालगंज, बिहार निवासी कन्हैया कुमार सूरत में रहकर नौकरी करता है। उसे 14 साल पहले युवती से प्रेम हो गया। दोनों दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। दोनों एक दूसरे से विवाह भी करने को तैयार थे, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसका विवाह दूसरी जगह कर दिया। विवाह हो जाने के बाद भी दोनों की आपस में बातचीत होती रही। कुछ दिनों से प्रेमिका उसका फोन नही उठा रही थी, जिसके चलते प्रेमी कन्हैया तिवारी सूरत से ट्रेन पकड़कर प्रेमिका से मिलने कुशीनगर आ गया।

मंगलवार को दोपहर में प्रेमी सीधे अपनी प्रेमिका की ससुराल कसया पहुंचा, जहां वह प्रेमिका से फोन नहीं उठाने का कारण पूछने लगा। युवती ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर प्रेमी ने यह कहते हुए कि उस पर चाकू से हमला कर दिया कि तुम मेरी नहीं तो तुम्हें किसी का नहीं होने दूंगा। युवती के दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। खून से लथपथ चीखते चिल्लाते हुए युवती हाइवे पुलिस चौकी की ओर भागी।

स्पष्टीकरण देने पहुंचा था ऑफिस, भड़के हेडमास्टर ने बीएसए को बेल्ट से पीटा; शिक्षा विभाग में हड़कंप

इस दौरान प्रेमी ने अपने भी दोनों हाथ की नसों को काट लिया और अपने शरीर में कई जगह चाकू से वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके बाद प्रेमिका के पीछे पीछे भागते हुए पुलिस चौकी पहुंच गया। आनन फानन में चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय और पुलिस कर्मियों ने दुपट्टे से उनके जख्मी हिस्से को कस कर बांध दिया। उपचार हेतु सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पडरौना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

युवक अपनी प्रेमिका के लिए फूट फूट कर रो रहा था। कह रहा था कि अगर मेरी नही हुई तो किसी की नहीं होगी। बच जाऊंगा तो अपने साथ तुम्हें भी मार दूंगा। उधर, युवती ने पुलिस को बताया है कि वह उसका बॉय फ्रेंड है। कई साल पहले से हम एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं हुए और मेरी शादी दूसरी जगह कर दिए।

शादी के बाद भी कुछ दिन पहले तक हम लोगों की बातचीत होती थी, लेकिन अब मैं बात नही कर रहीं थी। इसी से गुस्सा होकर उसने घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। प्रेमिका के बात न करने पर युवक ने यहां आकर घटना को अंजाम दिया है। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के सुपौल में नदीं में डूबी नाव, 12 लोग थे सवार; महिला की मौत, 4 की तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now