पश्चिम बंगाल विधानसभा को राज्यपाल ने किया भंग, ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा को राज्यपाल ने किया भंग, ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री नहीं

डेस्कः पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को बंगाल विधानसभा का भंग कर दिया है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिला है।बहुमत के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। इसके मद्देनजर 2026 के चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पश्चिम बंगाल के मौजूदा गवर्नर आरएन रवि ने एक बड़ा कदम उठाया है।भारत के संविधान के आर्टिकल 174 के क्लॉज (2) के सब-क्लॉज (b) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का आदेश दिया है।
कोलकाता गजट में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्यपाल आर.एन. रवि ने विधानसभा को भंग कर दिया है और यह फैसला 7 मई 2026 से लागू हो गया है। इसका सीधा मतलब है कि अब राज्य में न कैबिनेट बची है और न ही ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद पर हैं। इस्तीफे को लेकर चल रही खींचतान के बीच यह बदलाव संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लागू हुआ। विधानसभा भंग होने के साथ ही बंगाल में बीते 15 साल से चला आ रहा तृणमूल कांग्रेस का शासन अब खत्म हो गया है।

See also  सुदेश,चंद्रप्रकाश और लंबोदर महतो ने किया कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now