रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मेघगर्जन, बारिश और वज्रपात हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
रांची स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ से मची अफरातफरी, पांच महिलाएं हुई बेहोश, कई यात्रियों की ट्रेन छूटी, जमकर हुआ हंगामा
मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी से बादल छाना शुरू हो जाएगा और 22 फरवरी तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। 19 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। 20 फरवरी को दक्षिण तथा निकटवर्ती मध्य हिस्से में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28-29 के बीच तथा न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।
रांची में रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जमशेदपुर, बोकारो, डालटनगंज, चाईबासा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे गर्म सरायकेला रहा, वहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।
