रांचीः झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज सोमवार को बदलने की संभावना है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले तीन दिलों तक सामान्यतः आकाश में बादल छाये रहेंगे। सोमवार को राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। मंगलवार 24 फरवरी को भी बादल छाये रहेंगे। राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी, फिर तीन दिनों तक गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना रहेगा।
झारखंड में 48 निकायों में वोटिंग शुरू, 43 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे नगर की सरकार
25 फरवरी को सुबह में कुहासा होने की संभावना है, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है। 26 फरवरी को मौसम साफ हो जायेगा। इस दौरान कई शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहेगा। न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राजधानी का न्यूनतम तापमान रविवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे अधिक गर्मी चाईबासा में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34, डालटनगंज और बोकारो का 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।



