बिहार में ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी, AC फर्स्ट क्लास भींग गए यात्री

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

बिहार में ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी, AC फर्स्ट क्लास भींग गए यात्री

डेस्कः मुजफ्फरपुर से देहरादून के बीच चलने वाली 15001 राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को बारिश के पानी में भींगना पड़ा। सोमवार की देर रात एससी फर्स्ट क्लास में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने लगा। यात्रियों की नींद रात में अचानक ट्रेन की छत से पानी टपकने के कारण टूट गई।

Prabhat Khabar 93

गर्ल्स हॉस्टल में सांपों का बसेरा, बाथरूम में रेंगते दिखे कोबरा, छात्राओं में दहशत
यह घटना देर रात की है जब अधिकांश यात्री अपनी बर्थ पर आराम से सो रहे थे। तभी कोच की छत से काफी मात्रा में पानी नीचे गिरने लगा, जिससे उनकी चादरें, सामान और यहां तक कि वे खुद भीग गए।इस समस्या से पूरा फर्स्ट क्लास एसी कोच प्रभावित हुआ और यात्रियों ने भारी नाराजगी जतायी। पानी लगातार बर्थों पर गिर रहा था, जिससे यात्रियों को अपनी रात की नींद को छोड़कर अपने सामान को बचाने और खुद को गीला होने से बचाने के लिए परेशान रहे। इसी कोच में यात्रा कर रहीं श्वेता शुक्ला नामक एक यात्री ने तुरंत इस मामले की शिकायत रेलवे के अधिकारियों से की। उन्होंने बताया कि कोच के अंदर पानी भर गया था और यात्रियों को रात भर परेशानी झेलनी पड़ी।

See also  1 जून से बढ़े LPG के दाम, 42 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, 6 माह में 97% महंगा हुआ LPG

Prabhat Khabar 92

JDU पार्टी ऑफिस में लगी पहली बार PM की तस्वीर, नीतीश के साथ मोदी के पोस्टर पर सियासत तेज
मुजफ्फरपुर की ट्रेन के मेंटेनेंस पर सवाल इस घटना ने मुजफ्फरपुर से खुलने वाली ट्रेनों के रखरखाव और मेंटेनेंस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी लंबी दूरी की यात्रा पर चलने वाली फर्स्ट क्लास एसी जैसी श्रेणी में इस तरह की चूक रेलवे की यात्री सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाती है। यात्रियों ने मांग की है कि रेलवे इस मामले की तत्काल जांच करे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now